एक्सप्लोरर

M&M Stock Crash: महिंद्रा ने घटाई XUV700 की कीमतें, स्टॉक में 7.50 फीसदी की आई बड़ी गिरावट

M&M Stock Price: महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टॉक एक साल दोगुना हो चुका है. लेकिन XUV700 की कीमतें घटाने का फैसला बाजार को रास नहीं आया है.

M&M Stock Crash: महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टॉक में बुधवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. मंगलवार के क्लोजिंग लेवल 2925 रुपये से स्टॉक 7.80 फीसदी की गिरावट के साथ 2697 रुपये तक नीचे जा फिसला है. फिलहाल शेयर 7.26 फीसदी की गिरावट के साथ 2714 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में गिरावट के चलते निफ्टी के ऑटो इंडेक्स में 2.13 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है. स्टॉक में गिरावट के चलते पूरे बाजार पर दबाव देखा गया.  

क्यों गिरा महिंद्रा एंड महिंद्रा का स्टॉक 

मंगलवार 9 जुलाई 2024 को महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी XUV700 की तीसरी सालगिरह पर कीमतों में बड़ी कटौती का एलान कर दिया.  कंपनी ने अपनी इस एसयूवी गाड़ियों की कीमतों में करीब 2 लाख रुपये की कटौती की है. हालांकि ये कटौती अस्थाई समय के लिए है. चार महीने के लिए कीमतों में कटौती लागू रहेगी. AX7 Petrol-MT 6 सीटर की कीमत अब कम होकर 19.49 लाख रुपये एक्स शोरूम हो गई है जो पहले 21.54 लाख रुपये थी. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उसी दिन कीमतों में कमी का एलान किया जिस दिन ये खबर सामने आई कि उत्तर प्रदेश सरकार ने हाइब्रिड कारों के रजिस्ट्रेशन पर टैक्स को खत्म करने दिया है जिसका बड़ा फायदा मारुति सुजुकी को होगा. 

उत्तर सरकार के फैसले के बाद दबाव में महिंद्रा!

बाजार में ये कयास लगाया जा रहा है कि क्या मारुति सुजुकी की हाइब्रिड कारों के सस्ते होने के दबाव में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने  XUV700 की कीमतों में कटौती की है? क्योंकि मारुति सुजुकी की हाइब्रिड कारें उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले के बाद 3.50 लाख रुपये तक सस्ती हो जाएंगी इसका सीधा असर महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी कंपनियों के सेल्स पर पड़ेगा. उसपर से फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के मुताबिक डीलर्स के पास 60,000 करोड़ रुपये की गाड़ियों का इंवेटरी पड़ा है. जबकि कुल इंवेटरी 6 लाख से 6.50 लाख करोड़ रुपये के होने का अनुमान है. पिछले कुछ महीने में पैसेंजर गाड़ियों की सेल्स में कमी आई है. जिसके बाद कंपनियां को गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट देना पड़ रहा है.    

एक साल निवेशकों का रिटर्न हुआ डबल 

किसी एक कारोबारी सत्र में महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्टॉक में आई ये बड़ी गिरावट है. वैसे महिंद्रा ने अपने शेयरहोल्डर्स को पिछले तीन सालों में शानदार रिटर्न दिया है. 52 हफ्ते में 1415 रुपये से स्टॉक 3000 रुपये पार जा पहुंचा यानि निवेशकों को डबल रिटर्न स्टॉक ने दिया है. लेकिन हाइब्रिड कारों पर उत्तर प्रदेश सरकार के फैसले और महिंद्रा एंड महिंद्रा के एसयूवी 700 की कीमतें घटाने के फैसले के चलते स्टॉक से रौनक गायब हो गई है.  

ये भी पढ़ें 

निवेशकों के लिए मोतीलाल ओसवाल ने तैयार किया मॉडल पोर्टफोलियो, ये स्टॉक्स करा सकते हैं बड़ी कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
भारत के इस पड़ोसी देश में हाहाकार! 4.54 लाख करोड़ के 'बैड लोन' में डूबा, बैंकिंग सिस्टम भी हुआ फेल
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
हैदराबाद के 'बंटी-बबली' से मिलो, निवेश के नाम पर ऐंठे करोड़ों रुपए, स्विट्जरलैंड में मनाया 'हनीमून'
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?
भारत की तिजोरी में आया डॉलर का सैलाब, विदेशी मुद्रा भंडार 674 अरब डॉलर के पार, बढ़ने के क्या हैं कारण?

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget