एक्सप्लोरर

LPG Price Reduced: कम हुए एलपीजी के दाम, इन ग्राहकों को हर सिलेंडर पर मिली 40-40 रुपये की राहत

Commercial LPG Price Update: सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार की सुबह-सुबह एलपीजी सिलेंडरों के दाम करने की जानकारी दी. कम कीमतें आज से लागू हो गई हैं...

एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को आज सुबह एक अच्छी खबर मिली है. सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की है. इसके बाद 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों को अब हर सिलेंडर पर करीब 40-40 रुपये का फायदा होने वाला है. वहीं घरेलू एलपीजी सिलेंडर के मामले में दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

आज से प्रभावी हुआ बदलाव

अपडेट के अनुसार, सरकारी तेल विपणन कंपनियों यानी ओएमसी ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 39.50 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से कटौती की है. तेल विपणन कंपनियों ने बताया है कि कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें आज यानी 22 दिसंबर से प्रभावी हो गई हैं. इसका मतलब हुआ कि देश के सभी प्रमुख शहरों में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से कम हो गए हैं.

चारों महानगरों में नई कीमतें

आज कीमतों में किए गए बदलाव के बाद सबसे सस्ता एलपीजी सिलेंडर मुंबई में मिल रहा है, जबकि चेन्नई के ग्राहकों को सबसे ज्यादा कीमत चुकानी होगी. चारों महानगरों में एलपीजी के दाम सबसे कम मुंबई में और सबसे ज्यादा चेन्नई में हैं. कटौती के बाद जहां मुंबई में आज से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का भाव 1,710 रुपये पर आ गया है, वहीं चेन्नई में प्रभावी कीमत 1,929 रुपये रह गई है. इसी तरह दिल्ली में अब कीमत 1,757 रुपये और कोलकाता में 1,868.50 रुपये रह गई है.

3 महीने में इतना बढ़ा था भाव

इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे थे. पिछले 3 महीने में इनके दाम 3 बार बढ़ाए जा चुके थे और उस दौरान कीमतें करीब 320 रुपये से ऊपर गई थीं. आखिरी बार इस महीने की पहली तारीख को 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 21-21 रुपये बढ़ाए गए थे. उससे पहले नवंबर महीने में इनके दाम में 101 रुपये की और अक्टूबर में 209 रुपये की बढ़ोतरी की थी.

ये भी पढ़ें: रिफंड पोर्टल पर अप्लाई करने के बाद भी नहीं मिला पैसा? अब सहारा के निवेशकों को करना होगा ये काम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget