एक्सप्लोरर

जेब को झटकाः डीलर कमीशन बढ़ने से एलपीजी सिलेंडर 2 रुपये महंगा

इससे पहले 1 नवंबर को ही सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2.94 रुपये और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ाया गया था.

नई दिल्लीः त्योहारों के मौसम में आपकी रसोई को लेकर आई ये खबर चिंता में डाल सकती है. घरेलू रसोई गैस एलपीजी कीमत में 2 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गयी है. सरकार के एलपीजी डीलरों के कमीशन बढ़ाये जाने के बाद यह इजाफा किया गया है. इससे पहले 1 नवंबर को ही सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 2.94 रुपये और बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 60 रुपये बढ़ाया गया था.

दिल्ली/मुंबई/कोलकाता में ये होंगे सिलेंडर के दाम सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों के प्राइस नोटिफिकेशन के मुताबिक 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 507.42 रुपये होगी जो पहले 505.34 रुपये थी. मुंबई में 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर की लागत अब 505.05 रुपये जबकि कोलकाता में 510.70 रुपये और चेन्नई में 495.39 रुपये होगी.

पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया डीलर कमीशन बढ़ाने का आदेश इससे पहले, पेट्रोलियम मंत्रालय ने डीलर कमीशन बढ़ाने का आदेश दिया था. आदेश में मंत्रालय ने कहा कि 14.2 किलो और 5 किलो के सिलेंडर पर घरेलू एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स का कमीशन पिछली बार सितंबर 2017 में क्रमश: 48.89 रुपये और 24.20 रुपये तय किया गया था.

आदेश के मुताबिक एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के कमीशन की नये सिरे से समीक्षा के लिये अध्ययन के लंबित होने के बीच ट्रांसपोर्ट लागत, वेतन आदि में बढ़ोतरी को देखते हुए अंतरिम उपाय के रूप में वितरकों का कमीशन 14.2 किलो के सिलेंडर के लिये बढ़ाकर 50.58 रुपये प्रति सिलेंडर और 5 किलो के सिलेंडर के मामले में 25.29 रुपये करने का फैसला किया गया है.

इस महीने यह दूसरा मौका है जब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाये गये हैं. इससे पहले, एक नवंबर को मूल कीमत पर टैक्स के चलते प्रति सिलेंडर 2.94 रुपये की वृद्धि की गयी थी. जून से एलपीजी सिलेंडर के दाम हर महीने बढ़े हैं. इसका कारण उच्च मूल्य कीमत पर जीएसटी भुगतान है और कुल मिलाकर कीमत 16.21 रुपये बढ़ी है. हालांकि अलग अलग राज्यों में लोकल टैक्स और ट्रांसपोर्ट कॉस्ट के कारण घरेलू एलपीजी सिलिंडर और कमर्शियल सिलेंडर दोनों के दाम अलग-अलग हैं.

महंगाई की मार, सब्सिडी वाला हो या बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर, दोनों के दाम बढ़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
UPI PIN से 5 मिनट में 11 बार निकले 72000 रुपए, अब ग्राहक को हर्जाना देगा बैंक
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget