एक्सप्लोरर

कंपनियों की कमाई पर लॉकडाउन का कहर, मुनाफे में 35 फीसदी तक गिरावट

लॉकडाउन की वजह से कंपनियों के रेवेन्यू में भारी गिरावट आई है. कंपनियों का कहना है हालात संभलने में एक साल लगेगा.

कंपनियों की कमाई पर लॉकडाउन का कहर,मुनाफे में 35 फीसदी तक गिरावट लॉकडाउन ने कॉरपोरेट कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचाया है. जनवरी-मार्च तिमाही में इन कंपनियों का रेवेन्यू काफी घट गया है. 410 कंपनियों ने अपना फाइनेंशियल रिजल्ट घोषित किया है. इनके मुताबिक 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनियों के मुनाफे में (PBT ) में 35 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि रेवेन्यू छह फीसदी घटा है. कॉरपोरेट कंपनियों को इस दौरान सात दिनों के राजस्व का घाटा हुआ है क्योंकि लॉकडाउन 25 मार्च को लागू हुआ था. हालांकि कॉरपोरेट कंपनियों में सरकार की ओर से दिए गए टैक्स में छूट की वजह से थोड़ी राहत मिली है और इसकी वजह से इसके शुद्ध मुनाफे की गिरावट 32.3 फीसदी तक रखने में मदद मिली. कॉरपोरेट कंपनियों का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. कंपनियों ने कहा, संभलने में लगेगा एक साल इससे पहले ही कॉरपोरेट कंपनियों ने कमाई गिरने की आशंका व्यक्त की थी. उनका कहना था कि लॉकडाउन के दौरान कमाई 25 फीसदी तक घट गई है. स्क्रिपबॉक्स की ओर से किए गए सर्वे में कहा गया था कि कंपनियों को कमाई के मामले में सामान्य स्थिति में लौटने में एक साल का वक्त लग सकता है. इस सर्वे में 67 फीसदी सीईओ और दूसरे आला अधिकारियों ने कहा था कि रेवेन्यू में भारी गिरावट आ सकती है. इस बीच, कई कंपनियों के वित्तीय नतीजे आए हैं. लेकिन इनमें से ज्यादातर को भारी नुकसान हुआ है. इनमें वेदांता, डिवीज लैब्स, क्रॉम्पटन ग्रीव्स, एलएंडटी, डीएलएफ, बीपीसीएल, इंटरग्लोब, अपोलो टायर्स, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, सिप्ला, बायोकोन, सिमन्स, गोदरेज कंज्यूमर, कोटक महिंद्रा बैंक आदि शामिल हैं. हाल में वेदांता को 17,386 करोड़ रुपये का भारी-भरकम नुकसान हुआ. कंपनियों का रेवेन्यू और मुनाफा घटने से रोजगार को लेकर आशंकाएं ज्यादा गहरा गई हैं. घाटे से उबरने के लिए कंपनियां खर्च घटा रही हैं. इस वजह से बड़ी तादाद में कंपनियों ने छंटनी का रास्ता अपनाया है. कॉरपोरेट कंपनियों का कहना है कि इस हालात में सरकार को अपने प्रोत्साहन पैकेज को और बड़ा करना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget