एक्सप्लोरर

Lionel Messi Net Worth: दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं लियोनल मेसी, इतनी है नेटवर्थ 

Lionel Messi Net Worth: दुनिया के मशहूर फुटबॉलरों में से एक नियोनल मेसी दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले एथलीट हैं. इसके साथ ही उनकी अनुमानित सैलरी 75 मिलियन डॉलर है. 

Lionel Messi Net Worth: फीफा वर्ल्ड कप (FIFA WORLD CUP) 2022 समाप्त हो चुका है और दुनिया को फुटबाल का नया चैंपियन मिल चुका है. बीते दिन एक रोमांचक मुकाबले में अर्जेंटीना (Argentina) ने पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस (France) को 4-2 से हराकर वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया. ट्रॉफी जीतने में सबसे बड़ा योगदान लियोनल मेसी (Lionel Messi) का रहा है. मेसी ने इस मुकाबले में 2 गोल दागे थे. लियोनल मेसी के भारत समेत दुनिया भर में फैस हैं. 

फीफा वर्ल्ड कप जीतने के बाद लियोनल मेसी के करियर की दुनियाभर में चर्चा हो रही है. मेसी की लाइफस्टाइल बेहद लग्जरी है. इनके पास कारों के कलेक्शन से लेकर, आलीशान घर और होटल के साथ एक प्राइवेट जेट भी है. लियोनल मेसी ऑन फील्ड और ऑफ फील्ड दोनों तरह से कमाई (Lionel Messi Income) करते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं मेसी की कुल संपत्ति कितनी है और उनकी सैलरी कितनी है. 

लियोनल मेसी की कुल संपत्ति (Lionel Messi Net Worth)

फोर्ब्स और इनसाइडर की एक रिपोर्ट के अनुसार, लियोनल मेसी की नवंबर 2022 तक कुल नेट वर्थ 600 मिलियन डॉलर है यानी कि करीब 49,590 करोड़ रुपये है. मेसी दुनिया में सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेसी के पास एक आलीशान होटल है, जिसमें एक रात ठहरने का किराया करीब 100 पाउंड है.  

सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेसी 2021 से 2022 सीजन के दौरान सबसे अधिक कमाई करने वाले खिलाड़ी (Lionel Messi Total Income) रहे हैं. मई 2021 से लेकर मई 2022 तक इसकी कुल इनकम 130 मिलियन डॉलर हुई है. इसमें अनुमानित 75 मिलियन डॉलर उसकी PSG कॉन्टैक्ट, 35 मिलियन डॉलर वेतन, 25 मिलियन डॉलर साइनिंग बोनस और बाकी अन्य माध्यम से कमाई होती है. मेस्सी के पास सोशियो, पेप्सी, एडिडास, बडवाइज़र और हार्ड रॉक जैसी कंपनियों के साथ करोड़ों के एंडोर्समेंट डील भी हैं.

मेसी की बढ़ जाएगी इनकम 

जून 2022 की फोर्ब्स की एक रिपोर्ट में मेस्सी के करियर की कमाई 1.1 बिलियन डॉलर से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है. उनकी वर्ल्ड कप जीत के बाद मेसी की कुल इनकम और भी बढ़ जाएगी. लियोनल मेसी के पास कई लग्जरी कारों का कलेक्शन भी है. इसके साथ ही इनके पास एक प्राइवेट फुटबाल ग्राउंट और एक आलीशान घर भी है. 

यह भी पढ़ें
FIFA WC 2022 Final: मेसी के करियर का सबसे बड़ा दिन, वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतने के साथ ही तोड़ डाले 7 बड़े रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget