एक्सप्लोरर

LIC Policy: जल्द ही बंद हो जाएगी एलआईसी की यह पॉलिसी, यहां चेक करें आखिरी डेट और योजना के डिटेल्स

LIC Policy: एलआईसी जल्द ही अपनी एक पॉपुलर पॉलिसी को बंद करने वाला है. ऐसे में अगर आप भी इसमें निवेश करना चाहते हैं तो यह आपके लिए आखिरी मौका है. आइए जानते हैं पॉलिसी के डिटेल्स.

LIC Plan: भारतीय इंश्योरेंस सेक्टर (Insurance Sector) की सबसे बड़ी और पुरानी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कई तरह की पॉलिसी को लॉन्च (LIC Policy) करती रहती हैं. इन प्लान को अलग-अलग वर्ग की जरूरतों के हिसाब से बनाया जाता है. हाल ही एलआईसी के चेयरमैन एमआर कुमार ने बताया है कि कंपनी अपने एक स्पेशल पॉलिसी को जल्द ही बंद करने वाली है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी धनवर्षा स्कीम (LIC Dhan Varsha Scheme). यह पॉलिसी इस तिमाही यानी 31 मार्च, 2023 तक चलेगी. इसके बाद यह खत्म हो जाएगी. इस पॉलिसी की खास बात ये है कि यह एक सिंगल प्रीमियम पॉलिसी है. आइए हम आपको इस योजना के डिटेल्स (Dhan Varsha Plan) के बारे में बता रहे हैं.

LIC धन वर्षा पॉलिसी के बारे में जानें-
धन वर्षा प्लान एक गैर लिंक्ड, इंडिविजुअल, सेविंग और सिंगल प्रीमियम  इंश्योरेंस स्कीम है. इसमें  निवेश करने पर आपको सेविंग और सुरक्षा दोनों का लाभ मिलता है. अलग किसी पॉलिसीहोल्डर की असामयिक मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को डेथ बेनिफिट मिलता है. इस स्कीम की खास बार ये है कि इसमें बार-बार प्रीमियम जमा करने की झंझट से मुक्ति मिलती है. इसमें निवेश करने का आपको दो विकल्प मिलता है. आइए जानते हैं इस बारे में-

जानिए दोनों विकल्पों के बारे में-
एलआईसी धन वर्षा स्कीम (LIC Dhan Varsha Plan Details) के तहत आपको कुल दो विकल्प से निवेश करने का मौका मिलता है. पहला में आपको प्रीमियम का 1.25 तक का रिटर्न मिलता है. ऐसे में अगर आप 10 लाख रुपये का सिंगल प्रीमियम जमा करते हैं तो डेथ बेनिफिट के रूप में नॉमिनी को 12.5 लाख रुपये मिलेगा. वहीं दूसरे विकल्प में पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु हो जाने पर आपको 10 गुना तक का रिटर्न मिल सकता है. ऐसे में आपको 10 लाख रुपये के निवेश पर 1 करोड़ रुपये का रिटर्न मिलेगा.

मैच्योरिटी पर कितना मिलेगा रिटर्न-
वहीं अगर कोई पॉलिसी होल्डर योजना के पूरे होने तक जीवित रहता है तो ऐसी स्थिति में उसे बेसिक सम एश्योर्ड के साथ ही गारंटीड एडिशंस का लाभ भी मिलता है. यह गारंटीड रिटर्न हर साल के अंत में पॉलिसी में जमा होते हैं जो पॉलिसी होल्डर को मैच्योरिटी पर मिल जाएगा.

जानिए पॉलिसी से जुड़े खास फीचर्स-
इस पॉलिसी को आप 10 या 15 साल के लिए खरीद सकते हैं.
इस पॉलिसी को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों मोड से खरीदा जा सकता है. ऑनलाइन पॉलिसी खरीदने के लिए www. licindia.in पर विजिट करें.
15 साल के टर्म के लिए पॉलिसी खरीदने की मिनिमम उम्र 3 साल और मैक्सिमम उम्र 60 साल है. वहीं 10 साल के टर्म के लिए मिनिमम उम्र 8 साल और मैक्सिमम उम्र है 40 साल.

ये भी पढ़ें-

Loan Rate Hike: SBI ने दिया झटका और महंगे कर दिए लोन, जानें RBI के रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद किन बैंकों ने बढ़ा दिया ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget