एक्सप्लोरर

LIC Policy: Term Plan लेना है तो LIC भी दे रही ऑप्शन, LIC Tech Term में मिलता है 50 लाख रुपये तक का फायदा

LIC Tech Term Plan: टेक टर्म प्लान में रेगुलर, लिमिटेड और सिंगल तीनों तरह से प्रीमियम दे सकते हैं. टेक- टर्म 854 लेने वाले बीमाधारक के परिवार को उसकी मृत्यु के मामले में वित्तीय सुरक्षा मिलती है. 

LIC Term Plan Policy: एलआईसी टेक टर्म प्लान नंबर 854 (LIC's Tech Term Plan) टर्म प्लान लेने वालों के लिए एक अच्छा प्लान है क्योंकि इसमें आपके परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने की पूरी क्षमता है. इस पॉलिसी या टर्म प्लान में आपको न्यूनतम 50 लाख रुपये तक का बीमा प्लान मिल सकता है. जैसे कि अन्य टर्म प्लान में होता है उसी तरह एलआईसी की टेक- टर्म 854 लेने वाले बीमाधारक के परिवार को उसकी मृत्यु के मामले में वित्तीय सुरक्षा मिलती है. 

क्या हैं इस पॉलिसी की खासियतें
इसे एलआईसी की सबसे सस्ती टर्म प्लान पॉलिसी में से एक माना जाता है.
इस स्कीम को 18 साल से 65 उम्र तक के सभी व्यक्ति खरीद सकते हैं.
इसमें आप कम प्रीमियम भरकर भी 50 लाख तक का लाभ प्राप्त कर सकते हैं.
इसमें डेथ बेनिफिट के अलावा नॉमिनी जोड़ने का भी ऑपिशन मिलता है.
महिलाएं इस पॉलिसी को खरीदें तो प्रीमियम पेमेंट में स्पेशल डिस्काउंट मिलता है. 

क्या हैं पॉलिसी की शर्तें
ये प्लान केवल ऑनलाइन माध्यम से खरीदा जा सकता है.
टेक टर्म प्लान को कम से कम 10 साल और अधिकतम 40 साल के लिए खरीद सकते हैं.
जिनकी खुद की आमदनी है वो ही ये टर्म प्लान ले सकते हैं.
पॉलिसीधारक के 80 साल तक होने पर ही ये टर्म प्लान काम करेगा. 

प्रीमियम भरने के तीन विकल्प हैं इसमें
इस टेक टर्म प्लान में रेगुलर, लिमिटेड और सिंगल तीनों तरह से प्रीमियम जमा किया जा सकता है. रेगुलर प्रीमियम यानी जितने साल तक पॉलिसी ली उतने साल कर प्रीमियम भरें. लिमिटेड प्रीमियम में पॉलिसी के कुल टेन्योर में से 5 साल या 10 साल तक प्रीमियम देना होगा. सिंगल प्रीमियम ऑप्शन में पॉलिसी लेते वक्त ही सारा प्रीमियम एक बार में चुकाना होगा. 

कैसे भरना होगा प्रीमियम-कितना होगा अमाउंट
अगर पॉलिसीधारक 21 साल में 20 साल के लिए प्लान लेता है, तो सालाना 6,438 रुपये का प्रीमियम देना है. 40 साल के लिए 8,826 रुपए का प्रीमियम लगेगा. 40 साल की उम्र में टेक टर्म प्लान 20 साल के लिए खरीदेंगे उन्हें 16,249 रुपये का सालाना प्रीमियम देना होगा. 40 साल के लिए इसका प्रीमियम सालाना 28,886 रुपये हो जाएगा. इसे ऑनलाइन मोड या ऑफलाइन मोड दोनों तरीके से प्रीमियम को दिया जा सकता है.

मैच्योरिटी पर पैसा नहीं मिलेगा- डेथ बेनेफिट को जानें
टेक टर्म प्लान के पॉलिसीधारक पॉलिसी पीरीयड के आखिर तक जीवित रहते हैं तो कोई पैसा नहीं मिलेगा. हालांकि डेथ बेनेफिट के तहत अगर पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उनकी सालाना आय से 7 गुना ज्यादा पैसा नॉमिनी को मिलेगा. जिस तिथि को बीमाधारक की मृत्यु हुई, उस तारीख तक कुल प्रीमियम का 105 फीसदी नॉमिनी को मिलेगा. सिंगल प्रीमियम देने वाले पॉलिसीधारक की मौत होने पर सिंगल प्रीमियम का 125 फीसदी नॉमिनी को मिलता है. डेथ बेनेफिट के तहत बीमाधारक की मृत्यु होने पर सम एश्योर्ड की पूरी रकम नॉमिनी को दी जाती है. 

नोटः एलआईसी पॉलिसी का यहां बताया गया विवरण एलआईसी की वेबसाइट पर मौजूद लिंक से डाउनलोड किए गए ब्रोशर के मुताबिक बताया गया है. कोई भी पॉलिसी लेने से पहले उसके टर्म और कंडीशन और पॉलिसी बॉन्ड को अवश्य संभालकर पढ़ लें.

ये भी पढ़ें

Gold Silver Rate Today: देश के इन शहरों में सोना खूब सस्ता, यहां 47500 रुपये प्रति 10 ग्राम के नीचे आए भाव

Bank Holidays In July 2022: जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए आपके राज्य में किस दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
मस्क के तंज पर अंबानी की रिलायंस का पहला बयान, कंपनी बोली- 'स्टारलिंक का...'
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, देर रात एकाएक किया विंडफॉल टैक्स में फेरबदल
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
क्या बिना अंगूठा लगाए नहीं मिलेगा 14.2 किलो वाला सिलेंडर? कोर्ट ने सरकार को भेजा नोटिस
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget