एक्सप्लोरर

LIC ने लॉन्च की नई पॉलिसी! छोटे निवेश में पाएं 22 लाख रुपये तक का रिटर्न, जानें इसकी डिटेल्स

Dhan Sanchay Policy Benefits: एलआईसी धन संचय पॉलिसी में अधिकतम लाभ की कोई सीमा तय नहीं की गई है. इस पॉलिसी को खरीदने के लिए कम से कम आपकी उम्र 3 साल होनी चाहिए.

LIC Dhan Sanchay Policy Benefits: भारतीय जीवन बीमा कंपनी (Life Insurance Corporation) देश की सबसे बड़ी और पुरानी बीमा कंपनी है. यह समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए तरह-तरह की पॉलिसी लॉन्च करती रहती है. इसके जरिए वह देश के हर वर्ग के लोगों को लिए निवेश के दरवाजे खोलती है. हाल ही में कंपनी ने एक नई बीमा पॉलिसी को लॉन्च किया है. इस पॉलिसी का नाम है एलआईसी धन संचय प्लान (LIC Dhan Sanchay Plan). इस पॉलिसी में निवेश करके आप इंश्योरेंस कवर (Insurance Cover) के साथ-साथ सेविंग का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके साथ ही पॉलिसी होल्डर की मैच्योरिटी से पहले मृत्यु हो जाने की स्थिति में उनके परिवार को डेथ बेनिफिट का लाभ भी मिलता है. आइए जानते हैं एलआईसी के धन संचय पॉलिसी के डिटेल्स-

क्या है एलआईसी धन संचय पॉलिसी?
गौरतलब है कि एलआईसी के द्वारा लॉन्च किया गया धन संचय प्लान एक एक नॉन लिंक्ड (Non Linked), पार्टिसिपेटिंग (Participating), इंडिविजुअल (Individual) , सेविंग प्लान लाइफ इंश्योरेंस (Saving Life Insurance Plan) है. इस प्लान की खास बात ये हैं कि यह निवेशकों को मैच्योरिटी से पहले लेआउट अवधि में गारंटीड इनकम बेनिफिट का लाभ भी देती है. ऐसे में आखिरी प्रीमियम में लोगों को गारंटेड टर्मिनल बेनिफिट मिलता है.

जानें एलआईसी धन संचय पॉलिसी के डिटेल्स-
इस पॉलिसी को निवेशक 5 से 15 साल तक की अवधि के लिए खरीद सकते हैं. इस स्कीम पर निवेशकों को लोन की सुविधा भी मिलती है. अगर इस टाइम पीरियड में पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो ऐसी स्थिति में उसे परिवार को डेथ बेनिफिट का लाभ भी मिलेगा. इस पॉलिसी के एक सबसे खास बात ये है कि यह आपको निवेश के कुल चार ऑप्शन देता है. ऑप्शन ए और बी में आपको कम से कम  3,30,000 रुपये के सम एश्योर्ड मिलता है. वहीं ऑप्शन सी में सम एश्योर्ड की वैल्यू है 2,50,000 रुपये. वहीं इस पॉलिसी के आखिरी ऑप्शन यानी डी में निवेशक को  22,00,000 रुपये का सम एश्योर्ड मिलता है.

निवेश करने की उम्र
इसमें अधिकतम लाभ की कोई सीमा तय नहीं की गई है. इस पॉलिसी को खरीदने के लिए कम से कम आपकी उम्र 3 साल होनी चाहिए. वहीं मैक्सिमम उम्र ऑप्शन के अनुसार अलग-अलग है. ए और बी में 50 साल, सी में 65 और डी में अधिकतम 40 साल की उम्र रखी गई है.

मिलेगा पूरे 22 लाख का लाभ
इस पॉलिसी में आप 5, 10 और 15 साल तक के लिए निवेश कर सकते हैं. खास बात ये है कि आप कितने साल तक निवेश करेगा इतने साल तक इस स्कीम का रिटर्न मिलेगा. 10 साल का प्लान चुनने पर 10 साल तक इनकम होगा. इस पॉलिसी में मिनिमम प्रीमियम 30,000 रुपये सालाना है. इस प्लान में निवेशक की मृत्यु होने पर कम से कम 2.50 लाख रुपये और अधिकतम 22 लाख रुपये तक मिल सकता है. 

ये भी पढ़ें-

Cashback SBI Card: कैशबैक एसबीआई कार्ड लॉन्च! हर खरीद पर मिलेगा इतना फायदा

PM Kisan Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी! इस तारीख तक मिल सकते हैं 12वीं किस्त के पैसे, जानें कैसे करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget