एक्सप्लोरर

LIC Plan: इस दिवाली अपने करीबी को दें LIC का शानदार गिफ्ट, मिलेगा 10 गुना रिस्क कवर, देखें क्या है प्लान

LIC Dhan Varsha Plan सोमवार को लांच हुआ है. यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है, जो आपको गारंटिड बचत और सुरक्षा प्रदान करता है. इस सिंगल प्लान से आप 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैं.

LIC Dhan Varsha Plan 866 Details : भारतीय जीवन बीमा निगम (Life Insurance Corporation of India) समय-समय पर शानदार प्लान लेकर आती रही है. इस बार जब मौका त्योहारों का चल रहा है, तो LIC अपना जबरदस्त प्लान मार्केट में लेकर आई है. इसका नाम एलआईसी का धन वर्षा प्लान- 866 (LIC Dhan Varsha Plan 866) है, जो कि LIC ने अभी लांच किया है. 

क्या है धन वर्षा प्लान 


एलआईसी धन वर्षा प्लान, LIC की तालिका संख्या में 866 नंबर पर है, जो सोमवार को लांच हुआ है. यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है, जो आपको गारंटिड बचत और सुरक्षा प्रदान करता है. इस सिंगल प्लान से आप 10 गुना रिस्क कवर पा सकते हैं. यह एक सिंगल प्रीमियम प्लान है, जिसमें आपके पास दो विकल्प मौजूद होगें. 

पहला विकल्प 

विकल्प एक को चुनने पर टेबुलर प्रीमियम के 1.25 गुना मृत्यु लाभ गारंटेड एडीशन बोनस के साथ मिलेगा. मान लीजिए कि, किसी ने 10 लाख सिंगल प्रीमियम दिया है और उसकी मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को 12.5 लाख गारंटिड एडीशन बोनस के साथ मिलेगा.

दूसरा विकल्प 

वहीं इस प्लान में आपको दूसरा विकल्प चुनने पर टेबुलर प्रीमियम का 10 गुना मृत्यु लाभ गारंटीड एडीशन के साथ मिलेगा. पिछले उदाहरण को शामिल करें तो जिसने 10 लाख सिंगल प्रीमियम दिया था उसके नामिनी को 1 करोड़ रुपये गारंटीड बोनस के साथ मिलेगा. आपके मन में यह बात जरूर आ रही होगी कि पहला विकल्प चुनने का क्या फायदा, जब दूसरे विकल्प में 10 गुना रिस्क कवर का पैसा मिल रहा है. इसका उत्तर यह है कि पहला विकल्प चुनने पर, दूसरे की तुलना में आपको अधिक बोनस प्राप्त होगा. धन वर्षा प्लान 866 में केवल 2 ही टर्म मिलते हैं.

ऐसे ले सकते हैं प्लान 

LIC धन वर्षा प्लान की डिटेल जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि इसे आप ऑनलाइन नहीं खरीद पाएंगे. यह प्लान केवल ऑफलाइन ही उपलब्ध रहेगा. इस प्लान के केवल 2 ही टर्म हैं पहला 10 वर्ष और दूसरा 15 वर्ष इनमें से आप कोई एक टर्म को चुन सकते हैं.

गारंटीड एडीशन बोनस

धन वर्षा पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम के साथ गारंटीड बोनस ऑप्शन मिलना बहुत अच्छा माना जाता है. इसका गारंटीड बोनस आपके चुने हुए ऑप्शन और टर्म दोनों के आधार पर बनेगा.

पहला ऑप्शन बोनस

इस ऑप्शन के साथ यदि आप 7 लाख से अधिक का बीमाधन 10 वर्ष के टर्म के लिए लेते हैं तो 70 रुपये प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा. इसी ऑप्शन में यदि आप 7 लाख या उससे अधिक का बीमाधन 15 वर्ष के टर्म के साथ चुनते हैं तो 75 रुपये प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा.

दूसरा ऑप्शन बोनस

इस ऑप्शन को चुनने के साथ यदि आप 10 वर्ष टर्म लेते हैं तो 35 रुपये प्रति वर्ष गारंटीड बोनस मिलेगा. इसके अलावा ऑप्शन 2 साथ 15 वर्ष का टर्म चुनने पर 40 रुपये प्रति हजार का गारंटीड बोनस मिलेगा. इस ऑप्शन के साथ आपको कम बोनस मिल रहा है क्योंकि इस ऑप्शन में 10 गुना रिस्क कवर मिलता है. 

इस उम्र तक ले सकते हैं प्लान 

LIC धन वर्षा पॉलिसी में आप कोई भी ऑप्शन चुनें, यदि आपने 15 वर्ष का टर्म चुना है तो, पालिसी लेने की न्यूनतम उम्र 3 वर्ष होगी. और यदि आप 10 वर्ष का टर्म चुनते हैं तो न्यूनतम उम्र, धन वर्षा पालिसी लेने की 8 वर्ष होगी. इसमें यदि आप पहला ऑप्शन चुनते हैं तो पालिसी लेने की अधिकतम उम्र 60 वर्ष होगी और यदि आप 10 गुना रिस्क कवर ले रहे हैं तो 10 वर्ष के टर्म के साथ 40 तक ही इस प्लान में शामिल हो पायेगें. ऑप्शन 2 के साथ अधिकतम उम्र 35 वर्ष होगी यदि आप 15 वर्ष का टर्म लेते हैं.

ये सुविधा 

इस धन वर्षा पॉलिसी में आपको लोन एवं सरेंडर की सुविधा मौजूद होगी. इसके अलावा नॉमिनी को मिलने वाला पैसा एक साथ न लेकर इंस्टॉलमेंट में पेंशन की तरह भी ले सकते हैं, इसकी सुविधा भी इस LIC के नए प्लान में है.

ये भी पढ़ें-PM Kisan Yojana: अगर ई-केवाईसी के बाद भी खाते में नहीं आई किस्त, तो इन नंबरों पर करें फोन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
सरपट भाग रहा सोना, चांदी की रफ्तार पर ब्रेक; जानें आज 24 से लेकर 18 कैरेट की कीमत
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
कुल कमाई का 95% सैलरी और पेंशन पर खर्च कर रहा ये राज्य, खाली हो रहा खजाना
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget