एक्सप्लोरर

LIC की इस पॉलिसी में सिर्फ एक बार पैसा लगाने पर होगी जिंदगीभर कमाई, जानें क्या है खासियत?

LIC Jeevan Shanti Scheme: आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें आप एक बार पैसा लगाकर जिंदगी भर कमाई कर सकते हैं. इस पॉलिसी का नाम LIC की जीवन शांति स्कीम है.

LIC Jeevan Shanti Scheme: अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर परेशान है तो अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. LIC (Life Insurance Corporation) की ओर से ग्राहकों को कई खास तरह की सुविधाएं दी जाती हैं. आज हम आपको एलआईसी एक ऐसी पॉलिसी के बारे में बताएंगे, जिसमें आप एक बार पैसा लगाकर जिंदगी भर कमाई कर सकते हैं. इस पॉलिसी का नाम LIC की जीवन शांति स्कीम (Jeevan Shanti Scheme) है. इस पॉलिसी को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से खरीद सकते हैं. इस पॉलिसी की खासियत यह है कि इसमें आपको हर महीने पेंशन के रुप में कुछ राशि मिलने लगती है, जिससे आपकी मंथली फिक्सड कमाई होने लगती है.

दो तरह की मिलती हैं पॉलिसी
इस पॉलिसी में ग्राहकों को 2 ऑप्शन मिलते हैं - पहला इमीडिएट दूसरा डेफ्फर्ड एन्युटी है. अगर आप रिटायरमेंट के बाद कमाई के लिए कोई अच्छा ऑप्शन देख रहे हैं तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इमीडिएट और डेफ्फर्ड दोनों के ही अलग-अलग फायदे हैं. 

जानें क्या है इमीडिएट और डेफ्फर्ड 
इमीडिएट का मतलब यह है कि आप पॉलिसी लेने के तुरंत बाद ही पेंशन के रूप में पैसा लेने लगते हैं. वहीं, दूसरा डेफ्फर्ड है. इसका मतलब होता है कि आप पॉलिसी लेने के कुछ समय के बाद जैसे 5, 10, 15, 20 साल के बाद पेंशन लेना शुरू करेंगे. इस पॉलिसी के साथ ग्राहकों को लोन की सुविधा भी मिलती है. साथ ही आप इसे 3 महीने के बाद कभी भी सरेंडर कर सकते हैं.

मिनिमम कितना करना होता है निवेश?
इस पॉलिसी में आपको कम से कम 1.5 लाख रुपये का निवेश करना जरूरी होता है. वहीं, अधिकतम आप कितनी भी राशि का निवेश कर सकते हैं. अधिकतम की कोई लिमिट तय नहीं की गई है. बता दें इसमें आपको एकमुश्त पैसा जमा करना होता है.

जानें क्या है स्कीम की खासियत

  • पॉलिसी लेने के लिए कम से कम 30 साल आपकी उम्र होनी चाहिए.
  • वहीं, अगर तुरंत पेंशन चाहिए तो अधिकतम उम्र 85 साल होनी चाहिए.
  • डिफरमेंट प्लान के लिए अधिकतम उम्र 79 साल होनी चाहिए.
  • आपको एकमुश्त पैसा लगाना होता है.
  • जिंदगीभर कमाई की गारंटी मिलती है.
  • पॉलिसी को आप अपने माता-पिता या भाई-बहन के साथ ज्वॉइंट रूप से भी ले सकते हैं.
  • इस प्लान में 8.79 से 21.6 फीसदी सालाना के हिसाब से आपकी जमा पर पेंशन मिलती है

ऑफिशियल लिंक पर भी कर सकते हैं विजिट
इस योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल लिंक https://www.licindia.in/getattachment/Products/Pension-Plans/Jeevan-Shanti/Sales-brochure.pdf.aspx पर विजिट कर सकते हैं.

कितनी मिलेगी पेंशन
उदाहरण के लिए मान लो किसी व्यक्ति ने 50 साल की उम्र में 10 लाख सम एश्योर्ड को ऑप्शन के रूप में सलेक्ट करता है तो इस निवेश के बाद उन्हें प्रति माह 5,617 रुपये की पेंशन मिलेगी. यह पेंशन जब तक पॉलिसीधारक जीवित रहता है तब तक मिलेगी. वहीं मृत्यु के बाद यह पेंशन आना बंद हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: 

31 अक्टूबर से पहले निपटा लें ये 4 जरूरी काम, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

Rakesh Jhunjhunwala के इन 5 शेयर्स को आप भी अपने पोर्टफोलियो में कर लें शामिल, बन जाएंगे करोड़पति, 1 साल में दिया मोटा रिटर्न!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Penalty on Builder: फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
फ्लैट बेच दिया, 10 साल तक नहीं लगाई लिफ्ट, कोर्ट ने बिल्डर पर ठोका इतने लाख का जुर्माना
ITR Filing: आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
आईटीआर में गड़बड़ी की तो लगेगा 25000 का फटका, देरी होने पर देने होंगे 5000, समझें नियम
Loan EMI: लोन की ईएमआई न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
लोन की EMI न भरने पर बैंक ब्लॉक कर देगा आपका सिम? 90 दिनों का यह नियम जानना है जरूरी
Inflation News: AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?
AC से लेकर कार, आलू से लेकर LPG तक, सस्ता हो गया ये सामान, जानिए महंगा क्या-क्या हुआ?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget