एक्सप्लोरर

LIC IPO पर आया बड़ा अपडेट! 4 मई को ओपन होगा आईपीओ, पैसा लगाने से पहले चेक कर लें डिटेल्स

LIC IPO: अगर आप भी LIC के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. लंबे समय से निवेशक एलआईसी के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज आईपीओ की तारीख जारी कर दी गई है.

LIC IPO Update: अगर आप भी LIC के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. लंबे समय से निवेशक एलआईसी के आईपीओ का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और आज आईपीओ की तारीख जारी कर दी गई है. माना जा रहा है कि 4 मई को कंपनी सब्सक्रिप्शन के लिए आईपीओ ओपन कर सकती है. आइए चेक कर लें किस दिन आईपीओ ओपन होगा और कब बाजार में लिस्ट हो सकता है. 

आइए चेक करें LIC IPO से जुड़ी डिटेल्स-
27 अप्रैल - प्राइस बैंड की घोषणा हो सकती है
29 अप्रैल - एंकर निवेशकों के लिए अलॉटमेंट
4 मई - सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन होगा आईपीओ
9 मई - सब्सक्रिप्शन की आखिरी तारीख
12 मई - डिपॉजिटरी खातों में क्रेडिट हो सकते हैं इक्विटी शेयर्स
13 मई - बाजार में हो सकती है लिस्टिंग

कितने शेयर्स होंगे जारी
आपको बता दें इस आईपीओ के जरिए कंपनी 22,13,75,000 शेयर्स जारी करेगी. 

कितना हो सकता है इश्यू प्राइस?
शेयर्स का इश्यू प्राइस 950-1000 रुपये के बीच में हो सकता है.

लॉट साइज कितना होगा?
इसके अलावा अगर लॉट साइज की बात की जाए तो एलआईसी के आईपीओ की एक लॉट में 15 शेयर्स हो सकते हैं.

21000 करोड़ जुटाएगी सरकार
आपको बता दें सरकार इस आईपीओ के जरिए करीब 21000 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बना रही है. आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) में सरकार करीब 3.5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का प्लान बना रही है.

घटाया गया साइज
सरकार ने फरवरी में एलआईसी में पांच फीसदी हिस्सेदारी या 31.6 करोड़ शेयर बेचने की योजना बनाई थी. इस बारे में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास दस्तावेज जमा कराए गए थे. हालांकि, रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से बाजार में जो उतार-चढ़ाव आया उससे आईपीओ योजना में भी अड़चनें आई. पिछले सप्ताह सरकार ने निर्गम का आकार घटाकर 3.5 प्रतिशत करने का फैसला किया था.

विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने सेबी के पास पांच फीसदी हिस्सेदारी बिक्री के नियम से छूट के लिए भी दस्तावेज दिए थे. सेबी के नियमों के मुताबिक, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक के मूल्यांकन वाली कंपनियों को आईपीओ में पांच फीसदी हिस्सेदारी बेचने की जरूरत होती है. बता दें सरकार ने चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है. इसमें एलआईसी के आईपीओ का बड़ा योगदान होगा.

कब जमा कराए थे डॉक्युमेंट्स
एलआईसी ने गत फरवरी में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास डॉक्युमेंट्स जमा कराए थे. उस समय पर एलआईसी ने कहा था कि सरकार इस बीमा कंपनी में 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचगी, जिसके जरिए करीब 31.6 करोड़ शेयर्स की बिक्री की जाएगी.

यह भी पढ़ें:
Central Government: क्या केंद्र सरकार फ्री में सभी स्टूडेंट्स को दे रही लैपटॉप? जानें पूरा सच्चाई...

IRCTC दे रहा लेह-लद्दाख घूमने का मौका, रहने-खाने की मिलेगी सुविधा, चेक करें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
ट्रंप की डीजल नीति पर उठीं उंगलियां, रूस से तेल खरीदने पर इतना बवाल क्यों?
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
महंगाई ने रिकॉर्ड तोड़ा, सब्जी-राशन ही नहीं, पढ़ाई और कपड़े भी हो गए महंगे
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Old Monk की बिक्री पर रोक, महाराष्ट्र सरकार को लगा 350 करोड़ का चूना
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान
Zoho कर्मचारियों को झटका, इस साल नहीं होगा अप्रैजल, श्रीधर वेम्बू का बड़ा ऐलान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget