एक्सप्लोरर

LIC IPO को लेकर आया बड़ा अपडेट, आप भी पैसा लगाने का बना रहे प्लान तो जान लें ये बात

LIC IPO Date 2021: देशभर के निवेशक काफी समय से एलआईसी के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कंपनी के आईपीओ के लिए अभी आपको और इंतजार करना पड़ सकता है.

LIC IPO Date Update: अगर आपका भी एलआईसी के आईपीओ (LIC IPO) में पैसा लगाने का प्लान है तो यह आपके काम की खबर है. देशभर के निवेशक काफी समय से एलआईसी के आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कंपनी के आईपीओ के लिए अभी आपको और इंतजार करना पड़ सकता है. 

चालू वित्त वर्ष में आईपीओ आने की संभावना कम
सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मूल्यांकन में उम्मीद से ज्यादा वक्त लगने से इसका आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) चालू वित्त वर्ष में आने की संभावना कम ही दिख रही है.

वरिष्ठ अधिकारी ने दी जानकारी
आईपीओ लाने की तैयारियों से जुड़े एक मर्चेंट बैंकर के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि इस विशाल सार्वजनिक कंपनी के मूल्यांकन का काम अभी पूरा नहीं हुआ है और इसमें अभी कुछ और वक्त लग सकता है. मूल्यांकन का काम पूरा हो जाने के बाद भी निर्गम से संबंधित कई नियामकीय प्रक्रियाओं को पूरा करने में वक्त लगेगा.

इरडा से लेनी होगी परमिशन
अधिकारी ने कहा कि आईपीओ लाने के पहले बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की पूर्व-अनुमति लेनी होगी. इसके अलावा बीमा क्षेत्र की नियामक संस्था भारतीय बीमा नियमन एवं विकास प्राधिकरण (IRDAI) से भी इसकी अनुमति लेनी होगी. IRDAI के प्रमुख का पद करीब सात महीने से खाली पड़ा है.

IPO के मूल्यांकन का प्रोसस काफी कठिन है
इस अधिकारी के मुताबिक, इस तरह की स्थिति में एलआईसी का आईपीओ वित्त वर्ष 2021-22 में ही आने की संभावना बहुत ही कम दिख रही है. इस वित्त वर्ष में अब सिर्फ तीन महीने ही रह गए हैं. एलआईसी का मूल्यांकन अपने आप में बेहद जटिल प्रक्रिया है. इसकी वजह यह है कि एलआईसी का आकार बेहद बड़ा और इसकी उत्पाद संरचना भी मिली-जुली है. इसके पास रियल एस्टेट परिसंपत्तियां हैं और कई अनुषंगी इकाइयां भी हैं.

सरकार कर रही है कोशिश
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि मूल्यांकन का काम पूरा नहीं होने तक शेयर बिक्री का आकार भी नहीं तय किया जा सकता है. सरकार चालू वित्त वर्ष में ही एलआईसी का आईपीओ लाने की कोशिश में लगी हुई है. दरअसल, इस वित्त वर्ष के विनिवेश लक्ष्य 1.75 लाख करोड़ रुपये को हासिल करने में यह आईपीओ बहुत अहम भूमिका निभा सकता है. इसके अलावा सरकार को बीपीसीएल की रणनीतिक बिक्री से भी बहुत उम्मीद है.

विनिवेश की दिशा में बढ़ रही सरकार
हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार विनिवेश की दिशा में अच्छी तरह बढ़ रही है. उन्होंने कहा था कि नौकरशाही एवं विभिन्न विभागों की कमियों को दुरूस्त करने में समय लगता है, लेकिन सरकार इसे तेज करने की कोशिश कर रही है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI News: रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
रुक गई है पेमेंट तो 7500 में मिलेगा 1 लाख रुपए का रिफंड, RBI लाया नया नियम? सरकार ने क्या कहा
Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें
RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम
अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget