एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: LIC ने पॉलिसी होल्डर्स को दी राहत, जानें- किस महीने का प्रीमियम जमा करने के लिए मिलेगा अधिक समय

LIC के मुताबिक कंपनी के पॉलिसीहोल्डर्स नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, भीम और यूपीआई जैसे पेमेंट एप की मदद से भी पॉलिसी का प्रीमियम जमा कर सकते हैं.

नई दिल्लीः कोरोना संकट और देश में लॉकडाउन को देखते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) ने अपने ग्राहकों के लिए बड़ी राहत दी है. बीमा कंपनी ने लॉकडाउन को देखते हुए मार्च और अप्रैल, 2020 में जमा होने वाले प्रीमियम को जमा करने के लिए 30 दिनों की मोहलत देने का एलान किया है. एलआइसी ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है.

एलआइसी की ओर से कहा गया है कि फरवरी का प्रीमियम जमा करने के लिए दिया गया ग्रेस पीरियड 22 मार्च को समाप्त हो रहा था. इस पीरियड को बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दिया गया है.

बीमा कंपनी ने कहा है कि पॉलिसी होल्डर्स इंश्योरेंस कंपनी के डिजिटल पेमेंट ऑप्शन्स के जरिए भी अपने प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें किसी तरह का सर्विस चार्ज भी नहीं देना होगा.

कंपनी प्रिमियम का भुगतान एप के जरिए करने का भी ऑपशन दिया है. कंपनी ने कहा है कि LIC Pay Direct मोबाइल एप डाउनलोड करके भी प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है.

LIC के मुताबिक कंपनी के पॉलिसी होल्डर्स नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और पेटीएम, फोनपे, गूगल पे, भीम और यूपीआई जैसे पेमेंट एप की मदद से भी पॉलिसी का प्रीमियम जमा कर सकते हैं.

पॉलिसी होल्डर्स IDBI और Axis Bank की भी सभी शाखाओं में प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा ब्लॉक स्तर पर काम कर रहे कॉमन सर्विस सेंटर्स के जरिए भी बीमा प्रीमियम का भुगतान किया जा सकता है.

क्लेम को लेकर बीमा कंपनी ने अपने पॉलिसी होल्डर्स को आश्वस्त किया है. कंपनी ने कहा है कि कोविड-19 की वजह से होने वाली मौत के बाद दायर क्लेम का निपटारा तात्कालिक आधार पर किया जाएगा.

बता दें कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान एलआइसी ने मौत से जुड़े 7.5 लाख से अधिक दावों का निपटारा किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
Jio IPO को लेकर निवेशकों में भारी उत्साह, 2.5 लाख करोड़ की मांग
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं
अमेरिका में बड़ा संकट, 53 फीसदी लोगों के पास 3 महीने का भी इमरजेंसी फंड नहीं

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
'उत्पीड़न, कपड़े खींचना...', राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Embed widget