एक्सप्लोरर

Layoffs 2023: 21 हजार एम्प्लाइज को निकालने के लिए Meta के खर्च होंगे 8000 करोड़ रुपये! जानें क्यों

Meta Layoffs: जहां मेटा एक तरफ छंटनी करके पैसों की बचत कर रहा है, वहीं दूसरे तरफ इस छंटनी के कारण कंपनी के 8,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. जानते हैं कि कैसे खर्च हुए इतने पैसे.

Meta Layoffs 2023: वैश्विक मंदी की आहट के साथ ही कई कंपनियों ने अपने खर्च को कम करने के लिए बड़े पैमाने पर छंटनी की (Layoffs in Tech Companies) है. इन कंपनियों की लिस्ट में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा (Meta Layoffs) का नाम भी शामिल है. जहां कंपनी एक तरफ अपने खर्च में कटौती करने के लिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है, वहीं दूसरी तरफ इसके लिए भारी कीमत भी चुका रही है. स्टॉक एक्सचेंज की फाइलिंग में मेटा ने जानकारी दी है कि पहली तिमाही में 21,000 एंप्लाइज को नौकरी से निकालने के लिए मेटा ने कुल 8,000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं.

कंपनी को क्यों खर्च करने पड़े 8,000 करोड़ रुपये?

फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक जिन कर्मचारियों को कंपनी ने नौकरी से निकाला हैं उन्हें भारी मुआवजा पैकेज देना पड़ा है. ऐसे में मुआवजे पैकेज पर कंपनी का कुल 1 बिलियन डॉलर यानी 8,000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. इसके साथ ही मेटा ने यह भी जानकारी दी है कि उसने रिस्ट्रक्चरिंग के लिए पहले ही कई मिलियन डॉलर का खर्च किए हैं.

छंटनी से कंपनी को मिला फायदा

गौरतलब है कि छंटनी के कारण मेटा की पहली तिमाही का रेवेन्यू 28.65 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. इसमें साल दर साल 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. दिग्गज टेक कंपनी ने अपनी फाइलिंग में बताया है कि साल 2022 से ही उसने अपने खर्च में कटौती की प्लानिंग कर शुरू कर दी थी. इसके लिए कंपनी ने अपने बिजनेस प्लान को रिस्ट्रक्चर किया है. इसके बाद पिछले साल के अंत तक कंपनी ने ज्यादातर छंटनी को पूरा कर लिया था, लेकिन मार्च 2023 में मेटा ने एक बार फिर 10,000 कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बनाया था. इस छंटनी के बाद कंपनी को उम्मीद है कि प्रभावित कर्मचारियों को मुआवजा देने के लिए उसे कुल 1 बिलियन डॉलर का खर्च लगेगा. इसमें पहली तिमाही में 523 मिलियन डॉलर की मान्यता कंपनी ने दे दी है.

कुल इतने कर्मचारियों की गई छंटनी

मेटा ने नवंबर 2022 में खर्च में कटौती करने के लिए कुल 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की थी. इसके बाद मार्च 2023 में एक बार फिर कंपनी ने कई चरण में 10,000 एंप्लाइज की छंटनी का ऐलान कर दिया था. मेटा के अलावा बदलती वैश्विक परिस्थितियों के कारण माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, अमेजन जैसी कई दिग्गज टेक कंपनियों ने हजारों लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

ये भी पढ़ें-

New Vande Bharat Train: पूर्वोत्तर राज्यों को कल मिलने जा रहा पहली वंदे भारत का तोहफा, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget