एक्सप्लोरर

रुपये में सुधार से शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 300 अंक उछला

शुक्रवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 318.85 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,036.81 अंक पर पहुंच गया. बुधवार के कारोबारी दिन में सेंसेक्स 304.83 अंक चढ़कर बंद हुआ.

मुंबई: जुलाई में औद्योगिक उत्पादन में तेजी और अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति में गिरावट से उत्साहित घरेलू निवेशकों ने शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारी लिवाली की. गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में गुरुवार को शेयर बाजार बंद रहे. शुक्रवार को  बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक शुरुआती कारोबार में 318.85 अंक यानी 0.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 38,036.81 अंक पर पहुंच गया. बुधवार के कारोबारी दिन में सेंसेक्स 304.83 अंक चढ़कर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 84.90 अंक यानी 0.75 प्रतिशत बढ़कर 11,454.80 अंक पर पहुंच गया.

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से जारी आंकडो़ं के बाद शुक्रवार को लिवाली गतिविधियों में तेजी दिखी. आंकड़ों के मुताबिक, जुलाई में औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) की वृद्धि दर बढ़कर 6.6 प्रतिशत रही, जबकि अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 10 महीने के निम्नतम स्तर 3.69 प्रतिशत पर आ गयी. घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 541.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) 1,086.39 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.

सरकार की ओर से रुपये की गिरावट को थामने का हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिये जाने से भी घरेलू शेयर बाजार में तेजी आयी. शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 71.68 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

तात्कालिक आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने बुधवार को शुद्ध रूप से 541.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) 1,086.39 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे.

अन्य एशियाई बाजारों में भी तेजी देखने को मिली. हांगकांग का हेंग सेंग सूचकांक शुरुआती कारोबार में 0.79 प्रतिशत जबकि जापान का निक्केई सूचकांक 0.97 प्रतिशत ऊपर रहा. हालांकि, शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.26 प्रतिशत नीचे रहा. अमेरिका का डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक गुरुवार को 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
अलर्ट! अगले महीने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज कितनी है कीमत?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
दीवाली से पहले सरकार ने बोनस का किया ऐलान, जानें कौन होंगे हकदार?
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
IRDAI ने मांगे बीमा सुधारों पर सुझाव, कहा- एजेंटों की नौकरी पर नहीं आएगी आंच
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?
सोने के फंड में पैसा लगाने पर रोक, आपकी SIP पर क्या होगा असर?

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
राजनाथ सिंह का INDIA गठबंधन पर वार, 'रिजीम चेंज की बात कर रहे, आग लगाने की मंशा'
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
BJP का गठबंधन कमजोर करने में जुटे राजभर? सहयोगी पार्टी के कई नेताओं को कराया शामिल
Lehra Do Tiranga March Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
Live: AISF और AIYF का तिरंगा मार्च दोपहर 1 बजे, CJP 5 बजे करेगी प्रोटेस्ट
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget