एक्सप्लोरर

व्यापार युद्ध के चलते घरेलू शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में उथल-पुथल

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 159.93 अंक यानी 0.42 प्रतिशत तक की बढ़त में रहा लेकिन जल्दी ही 37.10 अंक यानी 0.10 प्रतिशत गिरकर 37,548.41 अंक पर आ गया.

मुंबई: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के 200 अरब डॉलर के आयात पर नये शुल्क लगाने की घोषणा की है. घोषणा के बाद दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच जारी व्यापार युद्ध के नये शिखर पर पहुंच जाने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा. ट्रंप द्वारा चीन के आयात पर नये शुल्क की घोषणा के बाद निवेशकों ने सतर्कता बरती. ट्रंप ने कहा कि यह शुल्क 24 सितंबर से प्रभावी होगा और इसकी दर 10 प्रतिशत होगी. अगले साल की शुरुआत यानी एक जनवरी 2019 से यह शुल्क बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाएगा.

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में एक समय 159.93 अंक यानी 0.42 प्रतिशत तक की बढ़त में रहा लेकिन जल्दी ही 37.10 अंक यानी 0.10 प्रतिशत गिरकर 37,548.41 अंक पर आ गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती कारोबार में 10.60अंक यानी 0.09 प्रतिशत गिरकर 11,367.15 अंक पर रहा.

एक ओर जहां वेदांता, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, भारती एयरटेल, इंफोसिस और एचडीएफसी में 1.60 प्रतिशत तक की गिरावट रही. वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, यस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, ओएनजीसी, टाटा स्टील और हीरो मोटोकॉर्प 3.06 प्रतिशत तक की बढ़त में रहे. प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 180.36 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी 106.54 करोड़ के शेयर बेचे.

इस बीच एशियाई बाजारों में शुरुआती कारोबार में जापान का निक्की 1.07 प्रतिशत मजबूत हो गया. हालांकि हांग कांग के हैंग सेंग में 0.79 प्रतिशत और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.12 प्रतिशत की गिरावट रही. अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज सोमवार को 0.35 प्रतिशत गिरकर बंद हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget