एक्सप्लोरर

Tomato on ONDC: इस ऑनलाइन एड्रेस को कर लीजिए याद, घर बैठे मिलेगा सस्ते में टमाटर

Latest Tomato Price on ONDC: अगर आप भी टमाटर की आसमान छूती कीमतों से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है. अब आप घर बैठे सस्ते में टमाटर खरीद सकते हैं...

टमाटर की आसमान छूती कीमतों से हर कोई परेशान है. खुदरा बाजार में कहीं टमाटर 100 रुपये किलो मिल रहा है, तो कहीं-कहीं इसकी कीमतें 250 रुपये किलो के भी पार निकल गई हैं. ऐसे में आपके लिए एक राहत भरी खबर आई है. अब आप घर बैठे टमाटर ऑनलाइन खरीद सकते हैं, वह भी बाजार की तुलना में काफी सस्ते भाव पर...

खुदरा बाजार से इतना सस्ता टमाटर

स्विगी और जोमैटो जैसे ऑनलाइन फूड ऑर्डर प्लेटफॉर्म से सस्ता पिज्जा-बर्गर दिलाने के बाद अब सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी ने लोगों को सस्ता टमाटर दिलाने की पहल शुरू की है. इसके तहत आप ओएनडीसी के जरिए टमाटर की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं. मजेदार है कि इसके लिए आपको पैसे भी कम देने होंगे. खुले बाजार में जहां टमाटर के भाव 100 से 250 रुपये किलो हैं, वहीं आप ओएनडीसी पर महज 70 रुपये किलो के भाव पर टमाटर खरीद सकते हैं.

ओएनडीसी के सीईओ ने दी जानकारी

ओएनडीसी को ई-कॉमर्स की दुनिया की यूपीआई बताया जा रहा है. यह प्लेटफॉर्म अभी तक कई मायनों में इस तुलना पर खरा भी उतरा है. ओएनडीसी के मैनेजिंग डाइरेक्टर एवं सीईओ T Koshy ने शुक्रवार को टमाटर के बारे में अपडेट दिया. उन्होंने कहा कि ओएनडीसी एक ऐसा ऑर्गेनाइजेशन है, जो सामाजिक रूप से संवेदनशील है. यही कारण है कि ओएनडीसी ने सस्ते भाव में टमाटर उपलब्ध कराने की पहल की है.

ओएनडीसी को होगा ये फायदा

बकौल T Koshy, ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर लोगों को रियायती भाव में टमाटर की बिक्री National Cooperative Consumers’ Federation (NCCF) के द्वारा की जाएगी. एनसीसीएफ की तरफ से ओएनडीसी पर अगले 10-15 दिनों तक 70 रुपये किलो के भाव से टमाटर बेचे जाएंगे. इससे एक तरफ लोगों को सस्ते में टमाटर मिलेगा, वहीं ओएनडीसी को लोकप्रियता हासिल करने और बड़ी संख्या में नए ग्राहकों को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने में मदद मिलेगी.

नहीं खरीद सकते हैं 2 किलो से ज्यादा

हालांकि अभी ओएनडीसी पर सस्ते में टमाटर खरीदने की सुविधा पूरे देश में नहीं मिलेगी. सिर्फ दिल्लीवासी ही ओएनडीसी पर सस्ते में टमाटर खरीद सकते हैं. इसके लिए आपको एक दिन पहले ऑर्डर करना होगा. उदाहरण के लिए, अगर आप आज ओएनडीसी पर टमाटर का ऑर्डर करते हैं तो आपको डिलीवरी कल मिलेगी. जमाखोरी और सस्ते भाव में उपलब्धता का दुरुपयोग रोकने के लिए टमाटर खरीदने की लिमिट भी लगाई गई है. एक व्यक्ति ज्यादा से ज्यादा 2 किलो टमाटर ही ओएनडीसी से ऑर्डर कर सकता है.

ऑफलाइन भी मिल रही सुविधा

इससे पहले केंद्र सरकार की एजेंसियां नाफेड और एनसीसीएफ दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर मोबाइल वैन के जरिए लोगों को सस्ते में टमाटर उपलब्ध करा रही हैं. इसके लिए दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद में में कई जगहों पर स्टॉल लगाए जा रहे हैं. पहले इन स्टॉल पर टमाटर 90 रुपये किलो की दर से मिल रहा था. अब वहां भी भाव घटाकर 70 रुपये किलो कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें: इस भारतीय ने खरीदा लंदन का सबसे महंगा घर, दिखने में नहीं है किसी राजमहल से कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
रोमांटिक डेट के लिए दिल्ली है दुनिया का सबसे सस्ता शहर, कितने खर्च में बन जाएगी आपकी बात?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
Plastic Bank Notes: क्या प्लास्टिक के नोट फोल्ड हो सकेंगे, इन्हें गिनने वाली मशीनें बदलनी पड़ेंगी?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
अपने Youtube चैनल से कितना पैसा कमाते हैं सोनम वांगचुक? क्या इस कमाई से सरकार को देते हैं टैक्स?
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन
Mutual Fund: 25 लाख को कैसे बनाएं 2 करोड़, इसमें कितने साल लगेंगे? समझ लें जरूरी कैलकुलेशन

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget