एक्सप्लोरर

Latent View Analytics IPO: ओपन हो गया एक और कंपनी का आईपीओ, 12 नवंबर तक लगा सकते हैं पैसा, जानें क्या है GMP?

Latent View Analytics IPO GMP: डेटा एनालिटिक्स सर्विसेज कंपनी Latent View Analytics का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है.

Latent View Analytics IPO: अगर आप भी पिछले आईपीओ (IPO News) में पैसा लगाने से चूक गए हैं तो अब बिल्कुल भी परेशान न हो. आपके पास अभी एक और मौका है. डेटा एनालिटिक्स सर्विसेज कंपनी Latent View Analytics का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हो गया है. अगर आप भी निवेश का सोच रहे हैं तो पैसा लगा सकते हैं. कंपनी का आईपीओ आज यानी 10 नवंबर को ओपन हुआ है और आप 12 नवंबर तक इसमें पैसा लगा सकते हैं. आइए आपको इस आईपीओ के बारे में डिटेल में बताते हैं-

Latent View Analytics IPO Details

  • आईपीओ में निवेशकों को मिनिमम 14440 रुपये का निवेश करना होगा.
  • आईपीओ का प्राइस बैंड 190-197 रुपये तय किया गया है.
  • निवेशक मिनिमम एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं.
  • एक लॉट में आपको 76 शेयर्स मिलेंगे.
  • इस इश्यू का साइज 600 करोड़ रुपये तय किया गया है.
  • इस आईपीओ अधिकतम 13 लॉट साइज के लिए आप आवेदन कर सकते हैं. 

427 रुपये पर कर रहा ट्रेड
ग्रे मार्केट में यह शेयर 230 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. कंपनी का इश्यू 190-197 रुपये है. अगर अपर प्राइस बैंड के हिसाब से देखें तो कंपनी का शेयर 427 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. 

कितने रुपये के जारी होंगे शेयर्स?
इस आईपीओ में 6 करोड़ रुपये के शेयर कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखे गए है. एंकर निवेशक इस आईपीओ में 9 नवंबर को बोली लगा सकते हैं. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 474 करोड़ रुपये के नए शेयर्स जारी करेगी. वहीं, ऑफर फॉर सेल के जरिए 126 करोड़ रुपये के शेयर्स जारी किए जाएंगे. 

कहां होगा पैसे का इस्तेमाल?
कंपनी इस आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल इन-ऑर्गेनिक ग्रोथ के लिए किए जाने वाले अधिग्रहण में करेगी. इसके अलावा लेटेंट व्यू एनालिटिक्स कॉर्पोरेशन की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए भी फंड का इस्तेमाल किया जाएगा.

अमेरिका से होती है सबसे ज्यादा आय
कंपनी के कारोबार की बात की जाए तो सबसे अधिक कमाई कंपनी को अमेरिका से होती है. कंपनी की आय में 92.88 फीसदी हिस्सा अमेरिका से आता है. वहीं, यूके की आय सिर्फ 1.85 फीसदी है. साल 2021 में कंपनी का कुल कंसोलिडेट मुनाफा 25.6 फीसदी बढ़ा है. इस बढ़ोतरी के बाद यह 91.46 करोड़ पर पहुंच गया है. 

कहां-कहां हैं कंपनी के ऑफिस
कंपनी अमेरिका, यूरोप (नीदरलैंड, जर्मनी, ब्रिटेन) और एशिया (सिंगापुर) में अपने सब्सिडियरीज के जरिए क्लाइंट्स को सेवाएं उपलब्ध कराती है. वहीं, कंपनी के सेल्स ऑफिस सैन जोस, लंदन और सिंगापुर में स्थित हैं, जहां से कंपनी कारोबार करती है. 

यह भी पढ़ें: 
Gold Price Today: आज महंगा हो गया सोना, चांदी हुई सस्ती, चेक करें 10 ग्राम गोल्ड का भाव

PolicyBazaar IPO: आपके खाते में आए हैं शेयर्स या फिर पैसे, फटाफट इस तरह करें चेक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
FD Rates: इस बड़े बैंक ने घटा दी FD की ब्याज दरें, चेक करें नया इंटरेस्ट रेट
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
SBI ग्राहक ध्यान दें, कैश निकालने के बदल गए नियम, लगेगा चार्ज
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Real Estate: UP में बिल्डरों और एजेंट्स के लिए सख्त हुए नियम, घर खरीदार जान लें
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल
Donald J Trump के साथ फोटो खिंचवाने के लिए देने होंगे 80 लाख, हर्ष गोयनका का ट्वीट वायरल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget