एक्सप्लोरर

TCS Promotion: सबसे बड़ी आईटी कंपनी की शर्त, चाहिए सैलरी में हाइक और प्रमोशन, तो करना होगा ये काम!

TCS Hike & Promotion: जॉब मार्केट के लिए साल 2024 की शुरुआत ठीक नहीं हुई है. अभी एक महीना ही बीता है और कई नामी कंपनियां कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं...

दुनिया भर में साल की शुरुआत से हो रही छंटनी के बीच अब भारत में भी जॉब मार्केट पर असर होने लगा है. भारत में तो सबसे बड़ी घरेलू आईटी कंपनी ने हाल ही में एक ऐसा कदम उठाया है, जो छंटनी का न होकर भी जॉब मार्केट पर प्रभाव डालने वाला है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों के सामने सैलरी में हाइक व प्रमोशन के लिए एक शर्त रख दी है.

टीसीएस का ताजा कदम

हम बात कर रहे हैं टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस की, जो भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी भी है. कंपनी पिछले कुछ समय से अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुलाने का प्रयास कर रही है. इसके लिए टीसीएस पहले भी कई कदम उठा चुकी है. अब कंपनी का ताजा कदम हैरान करने वाला है. कंपनी ने कर्मचारियों के ऑफिस लौटने को उनकी सैलरी में हाइक और पोस्ट में प्रमोशन से जोड़ दिया है.

सख्त हुई रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने अपनी रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी को सख्त किया है. अब इस पॉलिसी के साथ वेरिएबल पे को लिंक कर दिया गया है. प्रमोशन भी रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी से लिंक है. इसका मतलब हुआ कि आने वाले दिनों में टीसीएस के कर्मचारियों को सैलरी में कितनी हाइक मिलती है या उनका प्रमोशन कैसा होता है, ये सब उनके ऑफिस लौटने पर निर्भर करेगा.

इन फ्रेशर्स पर भी पॉलिसी लागू

कंपनी ने साफ किया है कि उसकी नई रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी सिर्फ पुराने कर्मचारियों पर ही नहीं, बल्कि फ्रेशर्स पर भी लागू है. जिन फ्रेशर्स ने अपने असाइन्ड कोर्सेज को पूरा कर लिया है और अब 3 लाख रुपये के स्टैंडर्ड एनुअल कंपनसेशन से ऊपर का भुगतान पाने के लिए पात्र हैं, उनके ऊपर भी रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी लागू होगी.

सप्ताह में पांचों दिन ऑफिस जरूरी

टीसीएस ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करते हुए अब अपने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में पांचों दिन ऑफिस आना अनिवार्य कर दिया है. इसका मतलब हुआ कि टीसीएस ने अब वर्क फ्रॉम होम पॉलिसी को पूरी तरह से बंद कर दिया है. कोविड-19 महामारी के बाद देश और दुनिया में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर प्रचलित हुआ था. हालांकि अब ज्यादातर कंपनियां अपने कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं.

ये भी पढ़ें: जापानी निवेशकों का चीन से होने लगा मोह भंग! भारत बना नया फेवरिट, जनवरी में इतना बढ़ा फ्लो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
क्या प्लास्टिक के नोट भी ज्यादा दिन तिजोरी में रखने पर गल जाएंगे?
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
किश्तों में सैलरी दे रही SpiceJet, रोजाना उड़ रहीं सिर्फ इतनी फ्लाइट
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
डिटर्जेंट, पेंट, साबुन, नमक और बर्तन सब होगा महंगा, अगस्त से ही बढ़ेंगे दाम
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान
अब मामूली खर्चे में देखें नेटफ्लिक्स, फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग से ऐसे मिलेगा प्लान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget