एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने से पहले इन बातों को जरूर जान लें

स्टॉक मार्केट में पैसा बेहद सावधानी से लगाना चाहिए. जानकारी के बिना पैसा लगाने से नुकसान की आशंका रहती है. खासतौर से बेहद उतार-चढ़ाव के समय में निवेश और भी रिस्की हो जाता है.

ज्यादातर लोग शेयर बाजार में पैसा लगाने में दिलचस्पी रखते हैं. खासतौर से जब शेयर बाजार अपने उच्चतम स्तर पर व्यापार कर रहा हो. निवेशक उम्मीद करते हैं कि उन्हें कम समय में बेहतर रिटर्न मिल सकता है. कई बार ऐसा हो जाता है, लेकिन कई बार उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है. अगर आप भी शेयर बाजार में इन्वेस्ट करने के बारे में सोच रहे हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. अगर इन बातों को निवेश से पहले आप जान लेंगे, तो आपके फायदा होने की संभावना भी बढ़ जाएगी. किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी हासिल करना हमेशा फायदेमंद रहता है.

निवेश के बारे में जानकारी बेहद जरूरी शेयर बाजार एक ऐसा प्लेटफॉर्म होता है, जहां आप जानकारी के अभाव में लाखों रुपए मिनटों में गंवा सकते हैं. वहीं अगर आप बाजार का रुख भांपने की काबिलियत रखते हैं, तो लाखों का फायदा भी कर सकते हैं. अगर आपको शेयर मार्केट के बारे में बेसिक जानकारी चाहिए, तो ऑनलाइन आर्टिकल के अलावा एक्सपर्ट्स के वीडियो देखने चहिए. इससे आपको बाजार के बारे में बेसिक समझ पैदा होगी और आप बेहतर शुरुआत कर पाएंगे.

रणनीति बनाकर करें निवेश शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले एक ट्रेडिंग स्ट्रेटजी (रणनीति) जरूर बना लें. इसके लिए आप किसी जानकार या एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं. इस रणनीति में आप निवेश का समय, रिस्क और निवेश की राशि तय कर सकते हैं. साथ ही बाजार में अलग-अलग कंपनियों के शेयर्स के बारे में स्टडी कर निवेश कर सकते हैं. इससे आप उम्मीद के मुताबिक रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं. ध्यान रखें कि एक ही तरह के शेयरों में ज्यादा निवेश के बजाय अलग-अलग कंपनियों के शेयर में निवेश करना चाहिए, ताकि एक साथ नुकसान से बचा जा सके. इस रणनीति को रिस्क मैनेजमेंट कहा जा सकता है.

निवेश के लिए लोन कभी न लें जैसा कि आप जानते हैं शेयर बाजार में निवेश करना रिस्की होता है. यहां आपका पैसा बढ़ भी सकता है और डूब भी सकता है. इसलिए जब भी निवेश करने का प्लान बनाएं, तो हमेशा अपनी बचत का पैसा ही लगाएं. लोन लेकर कभी भी शेयर बाजार में निवेश ना करें. अगर किसी तरह आपका पैसा डूब गया, तो आपके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो सकता है. इसलिए उतना ही पैसा इन्वेस्ट करें, जितना गंवाने से आपका बजट न बिगड़े.

पिछले कुछ सालों का रिटर्न जरूर चेक करें किसी भी सेक्टर में निवेश करने से पहले पिछले कुछ महीनों के रिटर्न पर भी नजर डाल लें. इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि इस सेक्टर का किस तरह का रिटर्न मिल रहा है. भविष्य में इसका क्या रिटर्न हो सकता है. समय के अनुसार सभी सेक्टर्स में बदलाव होता रहता है और आपको बाजार के रुख के मुताबिक निवेश करना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?
अपनी आंखें खोलें! 1.5 लाख का iPhone या परिवार का हेल्थ इंश्योरेंस, क्या जरूरी?

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget