एक्सप्लोरर

Credit Card लेने से पहले जान लें ये जरूरी बातें, नहीं उठाना पड़ेगा नुकसान

अगर आपके पास Credit Card है तो आपको पर्स में कैश साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ती है. अगर आप क्रेडिट कार्ड लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए.

क्रेडिट कार्ड (Credit Card) से ऑनलाइन शॉपिंग करने समेत अनेक फायदे हैं. आजकल अधिकतर लोग क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं. क्रेडिट कार्ड का चलन पिछले कुछ समय में तेजी से बढ़ा है. अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड है तो आपको पर्स में कैश रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. यदि आप क्रेडिट कार्ड लेने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको इससे जुड़ी कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए, जो आपके लिए बेहद मददगार साबित हो सकती हैं.

कार्ड डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें अगर आप क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं तो उसका पिन/पासवर्ड किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. हमेशा ये बात याद रखनी चाहिए कि बैंक और क्रेडिट कार्ड कंपनियां कभी भी किसी ग्राहक से उसकी पर्सनल कार्ड डिटेल्स नहीं मांगती है. कॉल पर ऐसी जानकारी मांगने वालों का तुरंत फोन काट दें.

इमरजेंसी स्थिति में ही निकालें नकदी अगर आप नए कार्ड यूजर्स हैं तो हमेशा Credit Card से नकदी निकालने से बचें. क्रेडिट कार्ड से नकदी तभी निकालनी चाहिए जब आपके पास कोई विकल्प न हो. क्रेडिट कार्ड से नकदी निकालने पर कोई इंटरेस्ट फ्री अवधि नहीं मिलती है. इसलिए क्रेडिट कार्ड से कैश निकालने पर आम दिनों में कभी विचार न करें.

क्रेडिट कार्ड फीस और चार्ज कई कंपनियां और बैंक क्रेडिट कार्ड पर सालाना फीस के साथ साथ ज्वाइनिंग फीस भी लेते हैं, वहीं कुछ बैंक ऑफर के तहत सालाना फीस में ग्राहकों को छूट देते हैं. क्रेडिट कार्ड लेने से पहले आपको उसकी सालाना फीस और मैंटेनेंस चार्ज के बारे में पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए.

रिवॉर्ड प्वाइंट Credit Card के खर्चों के आधार पर अधिकतर क्रेडिट कार्ड कंपनियां रिवॉर्ड प्वाइंट देती हैं. इन्हें आप कैश या नॉन मॉनेटरी गिफ्ट में भी बदल सकते हैं. हालांकि केवल रिवार्ड प्वाइंट जुटाने के लिए कभी अधिक खर्च नहीं करना चाहिए. अलग-अलग कंपनियों के रिवार्ड प्वाइंट अलग-अलग होते हैं. इसलिए क्रेडिट कार्ड का चुनाव करने से पहले उसकी तमाम डिटेल्स के बारे में अच्छे से जान लें.

ये भी पढ़ें:

घर बैठे SBI में इस आसान प्रोसेस से आप ऑनलाइन खोल सकते हैं PPF अकाउंट

त्योहारी सीजन में 90000 रुपये तक उछलेगी चांदी, सोने की कीमत 60000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट
11 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के दाम में बदलाव या राहत? जानें दिल्ली, नोएडा, मुंबई, पटना और लखनऊ में आज का रेट

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget