एक्सप्लोरर

आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल को कितनी मिलती है सैलरी? जानकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल का वेतन 2 लाख रुपये से कुछ ही ज्यादा है और उन्हें घर पर कोई सहायक कर्मचारी भी नहीं दिए गए हैं. यह जानकारी केंद्रीय बैंक ने सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में दी. रिजर्व बैंक ने बताया है कि पटेल ने सितंबर में गवर्नर का पद ग्रहण किया था और अभी वह अपने डिप्टी गवर्नर के तौर पर आवंटित किए गए फ्लैट में ही निवास कर रहे हैं.

बैंक ने कहा, ‘‘मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल को उनके आवास पर कोई भी सहायक कर्मचारी नहीं दिया गया है. उन्हें 2 कार और 2 ड्राइवर दिए गए हैं.’’ बैंक से आरटीआई में पूर्व गवर्नर रघुराम राजन और मौजूदा गवर्नर पटेल को दिए जाने वाले वेतन इत्यादि की जानकारी मांगी गई थी.

अक्तूबर में पटेल को पहली बार पूरे माह का वेतन दिया गया और उन्हें 2.09 लाख रुपये का वेतन दिया गया. अगस्त में राजन को भी यही वेतन दिया गया था. उन्होंने 4 सितंबर को पद छोड़ा था तो इन 4 दिनों का अतिरिक्त वेतन उन्हें 27933 रुपये दिया गया था.

राजन ने 5 सितंबर 2013 को 1.69 लाख रुपये के वेतन पर गवर्नर का पद ग्रहण किया था. बाद में उनका वेतन 2014 में बढ़ाकर 1.78 लाख रुपये और 2015 में 1.87 लाख रुपये किया गया था. उनका वेतन 2.04 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.09 लाख रुपये इसी साल जनवरी में किया गया था.

रिजर्व बैंक ने बताया, ‘‘राजन को 3 कार और 4 ड्राइवर दिए गए थे. इसके अलावा उन्हें बैंक की ओर से मुंबई में एक बंग्ला दिया गया था जहां एक केयरटेकर और नौ रखरखाव कर्मी उन्हें सहायक कर्मचारियों के तौर पर दिए गए थे.’’ केंद्र सरकार ने हाल ही में पटेल की नियुक्ति की जानकारी के कागजात सार्वजनिक करने से मना कर दिया था क्योंकि यह ‘मंत्रिमंडल की बैठक के दस्तावेज’ हैं.

एक आरटीआई में पूछे गए सवाल के जवाब में आरबीआई ने कहा कि, ”मौजूदा गवर्नर उर्जित पटेल को उनके आवास पर कोई भी सहायक कर्मचारी नहीं दिया गया है. उन्हें दो कारें और दो ड्राइवर दिए गए हैं. गौरतलब है कि पटेल ने सितंबर में गवर्नर का पद संभाला था. अभी वे डिप्टी गवर्नर के तौर पर आवंटित किए गए फ्लैट में ही रह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
बेबी प्रोडक्ट्स में चीनी के इस्तेमाल पर लगेगी रोक, चाय पर भी बड़ा फैसला
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
मनरेगा योजना में बड़ा बदलाव, अब साल में 100 की जगह मिलेगा 150 दिन का रोजगार
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति
रूस से तेल आयात पर भारत का बड़ा फैसला, ट्रंप की छूट के बाद भी नहीं बदलेगी रणनीति

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget