एक्सप्लोरर

जानिए ATM से लेकर SMS जैसी सुविधा के लिए बैंकों द्वारा चार्ज किए जाते हैं कितने रुपये

बैंक के एटीएम से न्यूनतम पैसा निकालने बैंक को कुछ चार्जेज देने पड़ते हैं. यहां तक कि एसएमएस सुविधा एक्टिवेट करने पर बैंक हमसे चार्ज वसूलता है. इसके अलावा, अकाउंट में कम बैलेंस रखने, नया डेबिट कार्ड लेने, ट्रांजैक्शन पूरा ना होने की स्थिति में भी बैंक हमसे चार्ज वसूलता है.

आज के समय में हर व्यक्ति के पास अपना बैंक अकाउंट है. लोगों को सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाला पैसा भी सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि जब भी हम बैंक के एटीएम से न्यूनतम पैसा निकालते हैं या फिर एसएमएस सुविधा एक्टिवेट करते हैं तो उसके बदले बैंक हमेशा चार्ज करता है. आइए, जानते हैं कि बैंक कब, कैसे और कितना पैसा हमसे चार्ज करता है.

अगर हम एक निश्चित सीमा के बाद भी बैंक से लेनदेन करते हैं तो बैंक हमसे पैसा चार्ज करता है. आमतौर पर बैंक सेविंग अकॉउंट में 3 से 5 बार ट्रांजेक्शन पर कोई चार्ज नहीं लेता, लेकिन इससे अधिक ट्रांजेक्शन पर हमसे चार्ज वसूला जाता है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक सेविंग अकाउंट वाले कस्टमर्स को 8 एटीएम ट्रांजेक्शन, जिसमें 5 अपने और 3 दूसरे बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पर कोई चार्ज नहीं वसूलता है. हालांकि, छोटे शहरों और गावों में सिर्फ 5 ट्रांजेक्शन ही फ्री दिए जाते हैं. इससे अधिक बार यूज करने पर 20 रुपये से लेकर 50 रुपये तक चार्ज किए जाते हैं.

कम बैलेंस होने पर बैंक वसूल सकता है पैसा 

यदि आपके बैंक अकाउंट में जमा राशि एक हजार रुपये से कम है तो ऐसी स्थिति में भी बैंक आपसे चार्ज वसूल सकता है. यदि आपके पास स्टेट बैंक का अकाउंट है और आप मंथली बैलेंस एक हजार रुपये से कम रखते हैं तो बैंक आपसे 5 से 15 रुपये तक चार्ज वसूल सकता है. इसके अलावा यदि आपके पास एचडीएफसी बैंक अकाउंट है तो आपको कम से कम अपने अकाउंट में 5 हजार रुपये रखने होंगे.

नए डेबिट कार्ड के लिए लगेंगे चार्जेज 

यदि कभी आपका डेबिट कार्ड खो जाता है तो आपको नया डेबिट कार्ड इश्यू करवाना होगा, जिसके लिए बैंक आपसे कुछ चार्जेज मांग सकता है. कई बार नया कार्ड लेने के लिए 500 से एक हजार रुपये तक देने पड़ते हैं.

एसएमएस चार्ज 

कस्टमर को ट्रांजक्शन से जुड़ी जानकारी बैंक एसएमएस के जरिए भेजते हैं. इस सुविधा के लिए भी बैंक आपसे पैसा वसूलते हैं. एक्सिस बैंक एक एसएमएस भेजने के लिए अपने कस्टमर से 5 पैसा चार्ज कर रहा है.

एटीएम ट्रांजैक्शन पूरा ना होने पर कटेगा पैसा

कम बैलेंस होने की वजह से अगर एटीएम ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हुआ तो आपको बैंक को चार्जेज देने होंगे. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर 20 रुपये के साथ  जीएसटी जोड़कर चार्ज करता है, जबकि एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिन्द्रा बैंक 25 रुपये तक चार्ज लेते हैं. 

ये भी पढ़ें :-

डेबिट-क्रेडिट कार्ड फ्रॉड होने पर नहीं डूबेगा आपका पैसा, जानिए कैसे

सरकार ने बढ़ाई स्वर्ण आभूषणों के लिये अनिवार्य हॉलमार्किंग की समयसीमा, 15 जून शुरू होगी हॉलमार्क व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget