एक्सप्लोरर

IPOs Till September 2021: भारतीय कंपनियों ने जनवरी से सितंबर के महीने में आईपीओ जमा किए 9.7 अरब डॉलर

परामर्शक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ईवाई की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-सितंबर के दौरान भारतीय बाजार में कुल 72 आईपीओ आए. इस दौरान घरेलू के साथ वैश्विक बाजारों की धारणा भी काफी मजबूत रही है.

नई दिल्ली:  निवेशकों की मजबूत धारणा के बीच भारतीय कंपनियों ने चालू साल के पहले नौ महीने जनवरी-सितंबर में Initial public offering (IPO) से 9.7 अरब डॉलर की राशि जुटाई है. यह नौ माह की अवधि का दो दशक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. एक रिपोर्ट के द्वारा यह जानकारी दी गई है. परामर्शक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ईवाई की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी-सितंबर के दौरान भारतीय बाजार में कुल 72 आईपीओ आए. इस दौरान घरेलू के साथ वैश्विक बाजारों की धारणा भी काफी मजबूत रही है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2021 की तीसरी तिमाही तक वैश्विक आईपीओ बाजार में काफी तेजी रही है. इससे सौदों की संख्या तथा राशि के हिसाब से पिछले 20 साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा हासिल हुआ. भारत में 2021 के पहले नौ माह में कंपनियों ने 72 आईपीओ के जरिये 9.7 अरब डॉलर जुटाए. बता दें कि यह पिछले 20 साल का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. इससे पहले 2018 में भारत में साल के पहले नौ माह में 130 आईपीओ आए थे. सितंबर, 2021 में समाप्त तिमाही में भारतीय कंपनियों ने 31 आईपीओ के जरिये पांच अरब डॉलर से अधिक की राशि जुटाई. इनमें से आठ आईपीओ विविध औद्योगिक उत्पादों से संबंधित तथा पांच प्रौद्योगिकी खंड से थे.

रिपोर्ट में कहा गया है, 'तीसरी तिमाही में इन क्षेत्रों के आईपीओ से सबसे ऊंची राशि जुटाई गई. राशि के हिसाब से तीन सबसे बड़े आईपीओ जोमैटो, नुवोको विस्टास कॉर्प तथा केमीप्लास्ट सनमार के रहे.' ईवाई के उभरते बाजार, प्रौद्योगिकी, मीडिया और दूरसंचार लीडर प्रशांत सिंघल ने कहा कि भारतीय आईपीओ बाजार में काफी तेजी है.  बता दें कि 2017 की चौथी तिमाही के बाद से यह आईपीओ की दृष्टि से सबसे सक्रिय तिमाही रही.

उन्होंने कहा कि अगली तिमाहियों के लिए परिदृश्य सकारात्मक है. इस दौरान कई नए अर्थव्यवस्था और प्रौद्योगिकी आधारित आईपीओ आने की उम्मीद है. शेयर बाजार अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर हैं जिससे प्राथमिक बाजार को प्रोत्साहन मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-

Cryptocurrency Prices Today: ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में उछाल, Bitcoin में 0.15% की मामूली बढ़त

वाहन डीलरों के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है त्योहारी सीजन, जानिए क्या है इसकी वजह

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
आपके घर भी तो नहीं पहुंच रहा एक्सपायर्ड सामान? Zepto को FSSAI का नोटिस
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड
Jio IPO का ऐतिहासिक आगाज, एंकर बुक को मिली 30 गुना से ज्यादा की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
PM-CM की फर्जी फोटो से बना रहे शिकार, साइबर फ्रॉड पर गृह मंत्रालय का अलर्ट
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget