एक्सप्लोरर

जानें आपके पास जो डेबिट कार्ड है उस पर कितना चार्ज दे रहे हैं आप

डेबिट कार्ड के ऊपर आपसे बैंक तीन तरह के चार्ज वसूल सकते हैं इनमें कार्ड दोबारा जारी करवाने पर चार्ज, डेबिट कार्ड की सालाना मेंटेंनेस चार्ज और डेबिट कार्ड के पिन को जारी करने के लिए बैंक से लिए जा रहे चार्ज शामिल हैं.

नई दिल्लीः रोजमर्रा की जिंदगी में डेबिट कार्ड आपके लिए अहम हिस्सा बन चुका है और इसके जरिए आप अपने बैंकिंग से जुड़े कई सारे काम कर सकते हैं. इसका सबसे अहम काम तो एटीएम से कैश निकालना ही है और ज्यादातर डेबिट कार्ड का इसके साथ साथ शॉपिंग के लिए भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. जहां आपको कई तरह के डेबिट कार्ड फ्री मिल जाते हैं लेकिन कई तरह के डेबिट कार्ड ऐसे भी हैं जिनके लिए आपको कई तरह के चार्ज देने पड़ते हैं.

देश के शीर्ष बैंक जैसे एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक में ग्राहकों से डेबिट कार्ड को दोबारा जारी करने के लिए 200 से 300 रुपये और उसके साथ जीएसटी भी वसूला जाता है. आपको जान लेना चाहिए कि अगर आप डेबिट कार्ड दोबारा जारी करवाते हैं तो आपको अलग-अलग बैंकों के तहत कौन कौन सी फीस देनी पड़ सकती है.

डेबिट कार्ड के ऊपर आपसे बैंक तीन तरह के चार्ज वसूल सकते हैं इनमें कार्ड दोबारा जारी करवाने पर चार्ज, डेबिट कार्ड की सालाना मेंटेंनेस चार्ज और डेबिट कार्ड के पिन को जारी करने के लिए बैंक से लिए जा रहे चार्ज शामिल हैं.

1. डेबिट कार्ड के सालाना मेंटेनेंस चार्ज

  • एसबीआई अपने ग्राहकों से डेबिट कार्ड की सालाना फीस के रूप में 125 रुपये वसूलता है जैसा कि इसकी वेबसाइट पर दिया गया है.
  • आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों के कोरल कार्ड को छोड़कर किसी कार्ड के ऊपर कोई सालाना फीस नहीं लेता है लेकिन कोरल डेबिट कार्ड के लिए जॉइनिंग फीस के रूप में 499 रुपये वसूलता है और इसकी सालाना मेंटेनेंस फीस के रूप में भी इतनी ही रकम बैंक ग्राहक से लेता है.
  • एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों के प्लेटिनम डेबिट कार्ड के लिए 750 रुपये सालाना रिन्यूएबल फीस वसूलता है जो बैंक की वेबसाइट के मुताबिक बताया गया है.
2. डेबिट कार्ड को दोबारा जारी करवाने/ रिप्लेस कराने पर क्या है चार्जेज
  • एसबीआई अपने बैंक के कार्ड को रिप्लेस करने के लिए 300 रुपये हर कार्ड पर वसूलता है जो बैंक की वेबसाइट sbi.co.in पर बताया गया है.
  • आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहक का कार्ड खो जाने, नष्ट होने या चोरी हो जाने की सूरत में नया कार्ड जारी करने के लिए 200 रुपये की फीस लेता है जो बैंक की वेबसाइट icicibank.com पर दिया गया है.
  • एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहक के डेबिट कार्ड को रिप्लेस करने के लिए या दोबारा जारी करने के लिए 200 रुपये की फीस वसूलता है.

3. डेबिट कार्ड पिन को दोबारा जारी करवाने के लिए फीस

  • एसबीआई की वेबसाइट के मुताबिक डेबिट कार्ड के पिन को दोबारा जारी करने के लिए 50 रुपये का चार्ज वसूलते हैं और इस पर जीएसटी भी लिया जाता है. ये एसबीआई की शाखा में जाकर आप नया पिन जेनरेट करवा सकते हैं.
  • आईसीआईसीआई बैंक ने डेबिट कार्ड के पिन को दोबारा जारी करने के लिए 25 रुपये की पिन-रीजेनरेशन फीस तय की है. हालांकि ये फीस तब नहीं ली जाएगी अगर बैंक की आईवीआआर सर्विस के जरिए इंस्टापिन/कस्टमर केयर के जरिए आप लेते हैं.
  • एचडीएफसी बैंक एटीएम पिन या डेबिट कार्ड के पिन को दोबारा जारी करने के लिए 50 रुपये का चार्ज वसूलता है. हालांकि बैंक की वेबसाइट के मुताबिक अगर ग्राहक मोबाइल बैंकिंग या नेटबैंकिंग से इंस्टेंट पिन जेनरेट करता है तो उस पर कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा.

इन तीनों कैटेगरी पर लिए जा रहे चार्जेज जो यहां बताए गए हैं वो इन पर लगने वाले टैक्स के अतिरिक्त हैं जैसा कि इन बैंकों की वेबसाइट पर बताया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की मदद कर रहे शब्बीर अहमद की मौत, पहाड़ी से गिरा था पत्थर
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'बैजबॉल' युग का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
'बैजबॉल' का अंत, स्टोक्स के बाद ब्रेंडन मैकुलम भी इंग्लैंड टेस्ट टीम से हटे; जानें कैसा रहा रिजल्ट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget