एक्सप्लोरर

Silicon Valley Bank Crisis: SVB फाइनैंशियल ग्रुप के शेयर में फिर बड़ी गिरावट की आशंका, जानिए अमेरिका के सिलिकन वैली बैंक क्राइसिस के बारे में

SVB Financial Group Update: एसवीबी फाइनैंशियल ग्रुप बैलेंसशीट को सुधारने के लिए 2.5 अरब डॉलर के और शेयर्स बेचकर फंड जुटाने की तैयारी में है.

Silicon Valley Bank Crisis: लगातार दूसरे दिन अमेरिकी कंपनी एसवीबी फाइनैंशियल ग्रुप जो सिलिकन वैली बैंक के नाम से सबसे बड़ी कमर्शियल बैंक चलाती है उसके शेयरों में फिर बड़ी गिरावट की आशंका जताई जा रही है. गुरूवार को कंपनी के शेयर में 60 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी जो कंपनी के शेयर के इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट है. कंपनी ने जैसे ये खुलासा किया कि बॉन्ड पोर्टफोलियो में होने वाले नुकसान के चलते कंपनी 2 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है. इसी एलान के बाद एसवीबी फाइनैंशियल ग्रुप का शेयर औंधे मुंह जा गिरा. इस गिरावट के बाद 80 अरब डॉलर मार्केट वैल्यू एक झटके में चला गया. एसवीबी फाइनैंशियल ग्रुप के शेयर में गिरावट के बाद दुनियाभर के शेयर बाजार शुक्रवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए जिसमें भारतीय बाजार भी शामिल है. 

क्या करती है एसवीबी फाइनैंशियल ग्रुप

सिलिकन वैली बैंक वैली की सबसे पुरानी और बड़ी बैंकों में से एक है जो लोकल डिपॉजिट्स मैनेज करती है. ग्रुप खासतौर से टेक्नोलॉजी कंपनी को कर्ज मुहैया कराती है. साथ ही वेंचर कैपिटल और प्राइवेट इक्विटी फर्म्स जो टेक्नोलॉजी और बॉयोटेक्नोलॉजी में निवेश करती है उसे कई प्रकार की सर्विसेज प्रदान करती है. इसके अलावा एचएनआई को प्राइवेट बैंकिंग सर्विस भी प्रदान करती है. डिपॉजिट्स लेने के साथ ही कर्ज भी देती है. 

सिलिकन वैली बैंक की पैरेंट कंपनी एसवीबी फाइनैंशियल ग्रुप ने एलान किया है कि उसने 21 अरब डॉलर के शेयर्स अपने पोर्टफोलियो से बेचे हैं. और बैलेंसशीट को सुधारने के लिए 2.5 अरब डॉलर के और शेयर्स फंड जुटाने खातिर बेचने की तैयारी में है. स्टार्टअप इंडस्ट्री में स्लोडाउन के चलते बैंक के डिपॉजिट्स में बड़ी निकासी देखने को मिली है. एसवीबी को नेट इंटरेस्ट इनकम में भारी कमी आने की आशंका है. माना जा रहा है कि कई बड़े वेंचर कैपिटलिस्ट ने अपने पोर्टफोलियो बिजनेस को बैंक से नगदी निकालने को कहा है. जिसके बाद बाजार में बेचैनी है. एसवीबी के सीईओ ग्रेग बेकर ने बैंक के क्लाइंट्स और वेंचर कैपिटल इंवेस्टर्स के साथ कॉंफ्रेंस कॉल कर उन्हें भरोसा दिलाया है.  

क्यों SVB पर आई मुश्किल 

सिल्वरगेट कैपिटल कोर्प के बंद होने से एसवीबी की मुश्किलें बढ़ी है. जिसके बाद पूरे बैंकिंग सेक्टर के स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है.  बैंक इंडेक्स में 7.7 फीसदी की गिरावट आई है. बैंक ऑफ अमेरिका, वेल्स फार्गो एंड कंपनी, जेपी मार्गन चेज के शेयर में 5 फीसदी तक की गिरावट आ गई. अमेरिकी बैंकों के शेयर के भाव गिरने के बाद एशिया में भी बैंकों के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. 

एसवीजी के क्लाइंट्स खासतौर से अमेरिका की स्टार्टअप कंपनियां है. बैंक का फोकस सिलिकन वैली और टेक स्टार्टअप्स पर है. कंपनी अमेरिका के वेंचर कैपिटल समर्थित स्टार्टअप्स के साथ ज्यादातर कारोबार करती है. लेकिन स्टार्टअप्स अपना पैसा बैंक से निकाल रहे हैं. हालांकि अमेरिका में एसवीबी को बेलआउट करने की मांग हो रही है. मूडीज ने एसवीबी फाइनैंशियल ग्रुप की रेटिंग घटा दी है. तो कई लोग इस क्राइसिस की तुलना लेहमैन ब्रदर्स और एनरॉन कॉरपोरेशन के साथ कर रहे हैं. ये संकट तब आया है जब अमेरिका में ब्याज दर बढ़ी है और मंदी आने की आशंका भी जताई जा रही है. 

ये भी पढ़ें 

Tata Technologies IPO: 2 दशक बाद IPO बाजार में टाटा समूह देगी दस्तक, टाटा टेक्नोलॉजीज ने सेबी के पास दाखिल किया ड्रॉफ्ट पेपर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
भारत ने रूस से खरीदा 49000 करोड़ का तेल, चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा खरीदार बन दुनिया को किया हैरान
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
पैसे बचाने का नायाब तरीका, लाइफस्टाइल बदलने की भी नहीं जरूरत; बेंगलुरु के शख्स ने सुझाए टिप्स
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें
इतनी ज्यादा सैलरी पहले कभी नहीं बढ़ी! क्यों आठवां वेतन आयोग अब तक का सबसे महंगा वेतन संशोधन? जानें

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget