एक्सप्लोरर

जानिए क्या बताता है आपका PAN CARD, क्या है इसमें लिखे 10 कैरेक्टर्स का मतलब

अक्सर लोग पैन कार्ड में मौजूद कैरेक्टर्स के पीछे छुपे अर्थ को नहीं जानते हैं लेकिन अगर आप इसके पीछे छुपे कोडिंग को पहचान लें तो आपको पैन नंबर याद करने में भी आसानी हो सकती है.

नई दिल्लीः पैन कार्ड या पर्मानेंट अकाउंट नंबर आपके फाइनेंशियल लेनदेन के मामले में बेहद काम आता है और बैंक खातों से जुड़े कामों में ये बेहद अहम है. इसके अलावा इनकम टैक्स भरने के लिए भी पैन नंबर की जरूरत पड़ती है. बैंक अकाउंट खोलते समय भी अक्सर पैन नंबर की जरूरत पड़ती है. पैन कार्ड 10 अल्फान्यूमैरिक नंबर होता है और इसे डिपार्टमेंट ऑफ इनकम टैक्स आवंटित करता है. कई लोग इसे एक मजबूत आईडी प्रूफ के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं.

हालांकि क्या आप जानते हैं कि पैन कार्ड में जो 10 अल्फान्यूमैरिक नंबर होते हैं वो किस तरह बनते हैं और उनका क्या अर्थ होता है. यहां पर आपको पता चलेगा कि पैन कार्ड में जो अल्फान्यूमैरिक 10 नंबर होते हैं वो और कुछ नहीं पैन कार्ड होल्डर के बारे में कुछ जरूरी जानकारी का संकेतक होते हैं.

7th Pay Commission: जल्द बढ़ सकता है कर्मचारियों का DA, त्योहारी सीजन में मिल सकता है तोहफा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट यूटीआई या एनएसडीएल के जरिए जारी करता है और ये आपको मोबाइल नंबर की तरह रैंडम नहीं होता बल्कि इसके हर एक अल्फाबेट या न्यूमेरिक के पीछे एक इंफॉर्मेशन होती है.

पैन कार्ड 10 अल्फान्यूमैरिक नंबर का संयुक्त कोड होता है जिसमें पहले 5 डिजिट निश्चित तौर पर अल्फाबेट होते हैं. इनके पीछे 4 न्यूमेरिक होते हैं और इसकी समाप्ति फिर एक अल्फाबेट के साथ होती है.

शुरुआत के 5 कैरेक्टर्स में से पहले तीन कैरेक्टर्स आयकर की अल्फाबेट सीरीज को दर्शाते हैं जो कि AAA से लेकर ZZZ तक के बीच की सीरीज के तहत आते हैं.

चौथा कैरेक्टर ये दिखाता है कि आयकर विभाग की नजर में आप क्या हैं. जैसे कि इंडीविजुएल टैक्सपेयर्स के लिए आयकर विभाग चौथे कैरेक्टर के रूप में P का इस्तेमाल करता है. यहां जानें कि चौथे कैरेक्टर के रूप में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट किन-किन अल्फाबेट को दिखा सकता है और उनका क्या अर्थ होता है.

19 महीने के निचले स्तर पर आया GST कलेक्शन, सितंबर में घटकर 91,916 करोड़ रुपये हुआ

  • कंपनी के लिए C इस्तेमाल होता है.
  • हिंदू अविभाजित परिवार के लिए H का इस्तेमाल होता है.
  • व्यक्तियों का संघ (AOP) के लिए A का इस्तेमाल होता है.
  • बॉडी ऑफ इंडिविजुअल्स (BOI) के लिए B का इस्तेमाल होता है.
  • सरकारी एजेंसी के लिए G का इस्तेमाल होता है.
  • आर्टिफिशियल ज्युडिशियल पर्सन के लिए J का इस्तेमाल होता है.
  • लोकल अथॉरिटी के लिए L का इस्तेमाल होता है.
  • फर्म/लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनिरशिप के लिए F का इस्तेमाल होता है.
  • ट्रस्ट के लिए T का इस्तेमाल होता है.

अब बारी आती है पैन कार्ड के 5वें कैरेक्टर की जो आपके सरनेम के पहले कैरेक्टर को दर्शाता है. उदाहरण के लिए अगर आपका सरनेम अग्रवाल है तो आपके पैन नंबर का पांचवा कैरेक्टर A होगा. वहीं नॉन-इंडीविजुएल पैन कार्ड होल्डर्स के लिए उनके पैन नंबर में पांचवा कैरेक्टर उनके नाम का पहला कैरेक्टर होगा.

Flipkart पर खरीदें 100 रुपये से कम में ये आकर्षक प्रोडेक्ट्स, दीवाली के लिए आ सकते हैं काम

अगले चार कैरेक्टर्स हमेशा न्यूमेरिक होते हैं जो पैन कार्ड की सीरीज के सिक्वेंशियल नंबर होते हैं और 0001 से लेकर 9999 तक की संख्या के बीच में होते हैं.

आपके पैन नंबर का आखिरी कैरेक्टर हमेशा एक अल्फाबेट होता है.

इस तरह अगर आप पैन कार्ड के कैरेक्टर्स के पीछे छुपे तर्क को समझ जाएं तो इसके जरिए आपको पैन नंबर याद करने में भी आसानी होगी. इसके अलावा अगर अंग्रेजी का O और न्यूमेरिक का 0 आपके पैन नंबर में है और आप कन्फ्यूज हो जाते हैं तो भी आप पैन नंबर के पीछे के तर्क को जानकर आसानी से इसमें फर्क कर पाएंगे.

PPF, NSC, KVP जैसी स्मॉल सेविंग स्कीमों की ब्याज दरों पर सरकार ने लिया ये फैसला, जानें नई दरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क पर वॉयलिन बजाकर सिर्फ 100 रुपए कमाता है 80 साल का बुजुर्ग, अब आनंद महिंद्रा करेंगे मदद, शेयर किया वीडियो
सड़क पर वॉयलिन बजाकर सिर्फ 100 रुपए कमाता है 80 साल का बुजुर्ग, अब आनंद महिंद्रा करेंगे मदद, शेयर किया वीडियो
38 लाख रोजगार और $48 बिलियन का निवेश, PM मोदी से मिले एंडी जेसी, अमेजन का भारत पर बड़ा दांव
38 लाख रोजगार और $48 बिलियन का निवेश, PM मोदी से मिले एंडी जेसी, अमेजन का भारत पर बड़ा दांव
सोने की कीमत पर बड़ी भविष्यवाणी: 36% का आएगा बंपर उछाल! 2 लाख तक चढ़ सकता है भाव
सोने की कीमत पर बड़ी भविष्यवाणी: 36% का आएगा बंपर उछाल! 2 लाख तक चढ़ सकता है भाव
LPG Cylinder Supply: क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन
क्या 30 जून के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलेंडर? जानें क्या है सरकार की नई गाइडलाइन

वीडियोज

Bharat Tiwari Encounter पर कवि इंस्पेक्टर Dharmraj Upadhyay का बड़ा बयान | Bihar Latest News
Shirdi Sai Baba Temple: सावधान! शिर्डी में बिक रहा था नकली पेड़ा! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Japan Earthquake: जापान में 6.9 तीव्रता के झटकों से दहल उठे लोग | Breaking | ABP News
Venezuela Earthquake: भूकंप से थर्राया वेनेजुएला, सैकड़ों इमारतें जमींदोज, देखिए लाइव तस्वीरें
Carry On Jatta 4 की स्टारकास्ट ने दिल्ली में की मस्ती और शेयर की फिल्म की दिलचस्प बातें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, सलमान खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
पासपोर्ट विवाद पर भड़की कांग्रेस, गोगोई ने सरकार पर दागे सवाल, खुर्शीद का आरोप - 'ये डराने की...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह ने SIT को लिखी चिट्ठी, जमीन घोटाले के दिए सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आप सांसद संजय सिंह ने SIT को लिखी चिट्ठी, जमीन घोटाले के दिए सबूत
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
'भगवाकरण, शाकाहार को बढ़ावा...', कर्नाटक में NCERT की नई कन्नड़ किताब पर बवाल! संगठन ने उठाए सवाल
Who is Jay Mundra: भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार
भारत के सामने होगा राजस्थान का ये तेज गेंदबाज, आयरलैंड के लिए डेब्यू करने को तैयार, जानिए नाम
104 डिग्री फीवर में अक्षय कुमार ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का 'घिस घिस' सॉन्ग, अक्षरा सिंह का खुलासा, बोलीं- 'मैं ब्लैंक हो गई थी'
104 डिग्री फीवर में अक्षय ने शूट किया था 'वेलकम टू द जंगल' का गाना, अक्षरा सिंह का खुलासा
Explained: पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? विदेश मंत्रालय के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण क्यों नहीं? MEA के बयान के मायने क्या, कैसे साबित होती सिटीजनशिप?
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
ताश के पत्तों की तरह ढहा गोदाम, 8 की मौत... मलबे में दबी चीखों ने दहला दिया कोलकाता, PM ने किया मदद का ऐलान
Viral Post: तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
तेजस एक्सप्रेस में यात्री को परोसा दिया 'मक्खी वाला खाना', सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तस्वीर
Embed widget