एक्सप्लोरर

जानें सोने में कैसा हो रहा है कारोबार, देश में सोना किस भाव पर बिक रहा है

पिछले एक हफ्ते में देश में वायदा बाजार में सोने के दाम में 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी गई है और चांदी में तो और भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है.

नई दिल्लीः कोरोना वायरस के कहर के चलते जहां शेयर बाजार में भारी गिरावट आ रही है वहीं देश में सोने के दाम में फिलहाल गिरावट देखी जा रही है. वैश्विक बाजार में पिछले हफ्ते सोने के दाम में गिरावट देखी गई और भारतीय बाजार में भी सोना सस्ता हुआ है. हालांकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के फैसले से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी देखी गई.

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम की बात करें तो कॉमेक्स पर सोना दो फीसदी से ज्यादा उछला और चांदी में भी मजबूती के साथ कारोबार देखा जा रहा है.

भारत में सोने के दाम कोरोना वायरस के खतरे के चलते पिछले हफ्ते में सोने के दाम 5 फीसदी से ज्यादा गिरे हैं और चांदी के दाम में 8 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. आज के कारोबार की बात करें तो 22 कैरेट सोने में प्रति दस ग्राम सोने का भाव 40,180 पर आ गया है और इसमें 10 रुपये की तेजी देखी जा रही है. 22 कैरेट सोने का दाम प्रति ग्राम 4018 रुपये पर बना हुआ है. वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 41,180 पर है. वहीं दिल्ली में 22 कैरेट सोना 40,220 रुपये के भाव पर बिक रहा है.

पिछले हफ्ते वायदा बाजार में सोना-चांदी कितना टूटे कोरोना के कहर के चलते घरेलू शेयर बाजार में आई भारी गिरावट के बाद इंवेस्टर्स ने अपने नुकसान को पूरा करने के लिए पिछले हफ्ते सोने में भारी बिकवाली की जिससे भारतीय वायदा बाजार में पिछले हफ्ते प्रति 10 ग्राम सोने में करीबन 4000 रुपये जबकि चांदी में 6000 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई थी.

हालांकि जानकारों का मानना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मेटल्स के दाम में तेजी आने से भारत के सरार्फा बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी का रुझान देखने को मिल सकता है. जानकारों का ये भी मानना है कि सोना और चांदी अगले एक हफ्ते तक मिलाजुला कारोबार दिखा सकते हैं. सोने में ज्यादा अस्थिरता देखी जा सकती है और निवेशक सोने में मुनाफावसूली कर सकते हैं जिससे सोना और नीचे आ सकता है.

रिटेल निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका सोने के दाम में आई गिरावट को कई जानकार रिटेल निवेशकों के लिए खरीदारी का मौका मान रहे हैं लेकिन ये उनके लिए है जिन्हें सोना आभूषण के रूप में खरीदना है. निवेशकों के लिए अभी खरीदारी करने का मौका इसे नहीं माना जा सकता क्योंकि गोल्ड में भी लगातार बिकवाली देखी जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
eBay में फिर छंटनी, अब 1000 कर्मचारियों की नौकरी से निकालेगी कंपनी
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
आज और भी सस्ता हुआ सोना, 24 से लेकर 18 कैरेट के घटे दाम; जानें 10 ग्राम का रेट
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
बच्चों के दूध पर बड़े-बड़े दावे, अब FSSAI ने मांगा सबूत! Nestlé के Lactogen और NAN पर उठे सवाल
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?
DA हाइक पर कल भी नहीं आया फैसला, क्या दीवाली में एरियर संग बढ़कर आएगी सैलरी?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget