एक्सप्लोरर

ऐसे नोट बैंक नहीं करेंगे स्वीकार और एक्सचेंज-चाहे कितनी भी हो वैल्यू

कई बार हम करेंसी नोट को लेकर परेशानी में आ जाते हैं जब ये कट-फट जाते हैं या मटमैले-बदरंग हो जाते हैं और इन्हें हम बैंक में बदलने जाते हैं.

नई दिल्लीः हम सभी को कैश की जरूरत पड़ती है और भारत जैसे देश में जहां कैश में ही ज्यादा काम होता है करेंसी नोट हमारी जिंदगी का बेहद अहम हिस्सा हैं. हालांकि कई बार हम करेंसी नोट को लेकर परेशानी में आ जाते हैं जब ये कट-फट जाते हैं या मटमैले-बदरंग हो जाते हैं और इन्हें हम बैंक में बदलने जाते हैं. कई बार बैंक इन्हें लेने से मना कर देते हैं और आपको पता नहीं चलता कि बैंक ने इन्हें लेने से मना क्यों किया?

आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से नोट्स हैं जिन्हें बैंक लेने से मना कर सकते हैं. इस जानकारी से आप बैंकों को बता सकते हैं कि आपके पास जानकारी है कि कौनसे नोट बैंक लेते हैं और कौनसे नोट बैंक नहीं लेते हैं.

दरअसल आरबीआई ने पिछले साल 3 जुलाई को एक नोटिफिकेशन जारी कर करेंसी नोट के एक्सचेंज और उन्हें बदलने के नियम जारी किए थे. इनके जरिए आपको पता चल सकता है कि कौन-कौन से ऐसे नोट हैं जो बैंक लेने से मना कर देते हैं और कौनसे ऐसे नोट हैं जो बैंक बदल सकते हैं.

1. नाजुक, जले, चिपके नोट-ऐसे नोट जो बेहद नाजुक हालत में हों यानी गल गए हों, बुरी तरह जले हुए हों, एक दूसरे में चिपके हुए हों और जिन्हें अलग नहीं किया जा सकता ऐसे नोट्स को बैंक शाखा में एक्सचेंज नहीं किया जा सकता है.

2. राजनीतिक स्लोगन वाले नोट-आरबीआई के नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे नोट जिन पर कोई राजनीतिक स्लोगन लिखा हो या कोई राजनीतिक संदेश लिखा हो, ऐसे नोटों को आप बैंक की किसी शाखा में एक्सचेंज नहीं कर सकते हैं. चाहे कितनी ही वैल्यू के नोट हों अगर उनपर राजनीतिक स्लोगन या संदेश लिखा हो तो वो बैंक के लिए बेकार हैं और आरबीआई ने भी साफ बताया है कि ऐसे नोट लीगल टेंडर नहीं रहेंगे.

ऐसे नोट बैंक नहीं करेंगे स्वीकार और एक्सचेंज-चाहे कितनी भी हो वैल्यू

3. जानबूझकर काटे-फाड़े गए नोट-आरबीआई के नोटिफिकेशन के मुताबिक ऐसे नोट जो जानबूझकर काटे-फाड़े गए हों उन्हें बैंक स्वीकार नहीं करता है. हालांकि जानबूझकर काटे-फाड़े गए नोटों की पहचान मुश्किल होती है पर बैंक कर्मचारी इन्हें पहचान लेते हैं. तो अगर आप जानबूझकर फाड़े गए नोटों को बैंक में बदलवाने जाते हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी. ज्यादातर केस में ऐसा तब होता है जब बच्चे नोट फाड़ देते हैं और आपके सामने मुश्किल खड़ी हो सकती है.

हालांकि आपके पास ये ऑप्शन है कि अगर आपके नोट बदरंग हो गए हैं या फट गए हैं या उस पर रंग लगा हुआ है तो वो नोट बैंक एक्सचेंज कर लेते हैं. वहीं लिखे हुए नोट लेने से भी बैंक मना नहीं कर सकता है. आरबीआई ने इस बात के साफ निर्देश दिए हैं कि बैंकों को लिखे हुए नोट लेने होंगे हालांकि देशहित में यही अच्छा होगा कि आप किसी नोट पर कुछ न लिखें. कई बैंक लिखे हुए नोट लेने से मना भी कर देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
कम होगा कानूनी दबाव, बढ़ेगा व्यापार, CAIT ने GST काउंसिल के फैसलों को बताया ऐतिहासिक
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
8th Pay Commission: लेवल 10 कर्मचारियों को 10 साल में मिलेंगे 34 लाख एक्स्ट्रा
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
ठंड में बिस्तर रहेगा गर्म, बिजली बिल भी आएगा कम, जानें इलेक्ट्रिक कंबल की कीमत और फायदे
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई
रेलवे की कमाई में बंपर बढ़ोतरी, सितंबर में की 135 मिलियन टन सामान की ढुलाई

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
पढ़ाई आसान बना रहा AI या कुंद कर रहा दिमाग, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
Embed widget