एक्सप्लोरर

KCC Scheme: खेती के लिए चाहिए सस्ता लोन तो किसान क्रेडिट कार्ड के लिए करें अप्लाई! जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

KCC Scheme: किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के द्वारा सरकार किसानों को सस्ते दर पर कृषि लोन प्रदान करती है. अगर भी इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते हैं तो योजना की पात्रता और अन्य डिटेल्स के बारे में जानें.

Kisan Credit Card Scheme: देश में एक बड़ी आबादी है जो आज भी कृषि के ऊपर निर्भर है. ऐसे में किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए केंद्र सरकार कई तरह की स्कीम लेकर आती रहती है. आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं जिसे खासतौर पर किसानों के लिए बनाया गया है. इस योजना का नाम है किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम (KCC Scheme). खेती करने के लिए किसानों को कई बार आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है. ऐसे में आप किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए अपने सभी खर्च को पूरा कर सकते हैं. इस कार्ड के द्वारा किसानों को बिना गारंटी के लाखों का लोन मिलता है. अगर आप भी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स और एप्लीकेशन के प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं-

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम क्या है?

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के जरिए किसानों को बिना किसी गारंटी के कृषि संबंधित कार्यों को पूरा करने के लिए 3 लाख रुपये तक का लोन मिलता है. यह एक शॉर्ट टर्म लोन होता है जिसके बदले आपको किसी तरह की प्रॉपर्टी गिरवी नहीं रखनी होगी. इस स्कीम को लॉन्च करने के पीछे सरकार का यह मकसद है कि इससे किसानों को खेती के लिए पैसों की कमी न पड़े और वह बिना किसी परेशानी के कम ब्याज दर पर लोन प्राप्त कर सके.

कितना देना होगा ब्याज दर-

किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को 3 लाख रुपये तक का गारंटी मुक्त लोन मिलता है. इस राशि पर सरकार किसानों से 4 फीसदी ब्याज दर वसूलती है. बता दें कि इस योजना को भारतीय रिजर्व बैंक ने नाबार्ड के साथ मिलकर शुरू किया था. ध्यान रखें कि भारत में खेती करने वाला कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है. इसमें अपनी जमीन, किराये की जमीन, मौखिक पट्टेदार और बटाईदार आदि सभी तरह के किसान शामिल हैं. इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष से 75 वर्ष के बीच होनी चाहिए. वहीं लोन के रिपेमेंट की बात करें तो यह अवधि बैंकों के हिसाब से तय की जाती है. आमतौर पर इसकी अवधि 5 साल तक की हो सकती है.

कैसे करें योजना के लिए अप्लाई-

किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के लिए किसान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के लिए आप बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें. वहां जाकर Kisan Credit Card विकल्प का चुनाव करें. इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म फिल करके इसे जमा कर दें. वहीं ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपने नजदीकी बैंक जाकर फॉर्म जमा कर दें.

किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के कागज

ये भी पढ़ें-

MSSC: महिलाओं के लिए खास है ये सरकारी स्‍कीम, कम निवेश पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget