एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2021: इस करवाचौथ अपनी पत्नी की कराएं कमाई, गिफ्ट करें ये 5 तोहफे, मिलेगा बड़ा फायदा

Financial Gifts For Karwa Chauth 2021: इस बार आप अपनी पत्नी को गिफ्ट में क्रेडिट कार्ड, म्युच्युअल फंड, एफडी या आरडी, हेल्थ इंश्योरेंस या फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड गिफ्ट कर सकते हैं-

Financial Gifts For Karwa Chauth 2021: करवा चौथ (Karwa Chauth 2021) पर ज्यादातर पति अपनी पत्नियों को गिफ्ट देने के लिए कंफ्यूज होते हैं कि क्या गिफ्ट दिया जाए. आज हम आपको कुछ ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट (Karwa Chauth Gifts For Wife) के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी पत्नी के भविष्य को सिक्योर कर सकते हैं. इसके साथ ही उन्हें अच्छा रिटर्न भे दे सकते हैं. आज हम आपको 5 ऐसे गिफ्ट के बारे में बताएंगे, जिससे न सिर्फ उनको तोहफा मिलेगा बल्कि वित्तीय सुरक्षा और स्थिरता भी मिलेगी. 

इस तरह के दें गिफ्ट
आमतौर पर हम देखने पति अपनी पत्नी को गिफ्ट में कपड़े, कोई आभूषण या फिर फूल जैसे कई तरह के गिफ्ट्स देते हैं. इस बार अपनी पत्नी को इस तरह के गिफ्टी की जगह क्रेडिट कार्ड, म्युच्युअल फंड, एफडी या आरडी, हेल्थ इंश्योरेंस या फिर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड गिफ्ट करें. आइए आपको इन गिफ्ट्स के बारे में डिटेल में बताते हैं-

1.) म्युच्युअल फंड करें गिफ्ट
आप अपनी वाइफ को गिफ्ट में म्युच्युअल फंड दे सकते हैं. आप इसको एसआईपी के रूप में भी दे सकते हैं. आज के समय में फाइनेंशियल गिफ्ट में म्युच्युअल फंड एक बेस्ट ऑप्शन है. आप इसमें एकमुश्त राशि भी निवेश करके गिफ्ट कर सकते हैं. इसके अलावा आप हर महीने एसआईपी के रूप में भी पैसे दे सकते हैं. आप इसको 500 रुपये की छोटी अमाउंट के साथ भी शुरू कर सकते हैं. बाजार में इस समय कई कंपनियां ग्राहकों को म्युच्युअल फंड की सुविधा दे रही है. आप बेहतर रिटर्न और अपनी जरूरत के हिसाब से इसको चुन सकते हैं. 

2.) हेल्थ इंश्योरेंस
इसके अलावा आप पत्नी की सेहत और भविष्य को देखते हुए हेल्थ इंश्योरेंस भी गिफ्ट कर सकते हैं. इस समय बाजार में कई तरह के हेल्थ प्लान चल रहे हैं. आपको सबसे पहले अपनी जरूरत को देखना है कि आपको किस तरह का हेल्थ इंश्योरेंस चाहिए. इसके बाद में आप आसानी से इसको सलेक्ट कर सकते हैं. अगर आप इसको जल्दी यानी कम उम्र में ले लेंगे तो ज्यादा फायदा मिलेगा. 

3.) एफडी या आरडी भी कर सकते हैं गिफ्ट
इसके अलावा फिक्सड डिपॉजिट या फिर रिकरिंग डिपॉजिट भी आप गिफ्ट कर सकते हैं. इसके लिए आप पहले देख लें कि कौन सा बैंक ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है फिर उसी बैंक में एफडी या फिर आरडी करा लें. इसके अलावा बैंक ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी कराने की सुविधा देते हैं. FD और RD दोनों फिक्स्ड-इनकम निवेश हैं, ये दोनों मैच्योरिटी पर गारंटेड रिटर्न देते हैं. 

4.) सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
इसके अलावा आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भी गिफ्ट कर सकते हैं. यह आरबीआई की ओर से जारी किया जाने वाला एक बॉन्ड है, जिसमें आप बाजार से कम दाम में सोना खरीद सकते हैं. बता दें सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की अगली सीरीज सोमवार को ओपन हो रही है तो आप वह भी अपनी वाइफ को गिफ्ट के रूप में दे सकते हैं. इसमें सरकार की ओर से ब्याज का फायदा मिलता है. इसके अलावा टैक्स छूट भी मिलती है. 

5.) क्रेडिट कार्ड
इसके अलावा अगर आपकी वाइफ को शॉपिंग का ज्यादा शौक है तो आप उनको क्रेडिट कार्ड भी गिफ्ट कर सकते हैं. बता दें क्रेडिट कार्ड किसी को भी गिफ्ट करने से पहले उसके फायदे और नुकसान दोनों के बारे में बता देना चाहिए, जिससे किसी भी तरह का नुकसान न हो. 


यह भी पढ़ें: 

PNB Mega E-Auction: खुशखबरी! पीएनबी सस्ते में बेच रहा 11486 मकान, आप भी फटाफट लगा लें बोली, चेक करें डिटेल्स

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार में शानदार इजाफा, 641 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
जय श्रीराम लिखकर लगाया भेड़ का इमोजी, किसकी हरकत पर भड़के हर्ष गोयनका? बोले- धार्मिक गाली...
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
कॉर्पोरेट मंदी और CXOs में भारी भ्रम क्या किसी बड़े बदलाव की आहट है? ज्योतिष से समझिए पूरी तस्वीर
Real Estate: रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
रियल एस्टेट बाजार में बड़ा तख्तापलट, DLF के राजा को गद्दी से उतार नंबर-1 बने गौतम अडानी, टॉप 10 में कौन-कौन?
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!
8th Pay Commission में सरकारी कर्मचारियों की चमकेगी किस्मत, उम्मीद से कहीं ज्यादा मिलेगा HRA!

वीडियोज

Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE
Bollywood News: विदेशी दामाद निक जोनास को पता हैं बी-टाउन के सारे सीक्रेट्स, प्रियंका भी हैं हैरान! (15-07-2026)
Udne Ki Aasha: 🙌 Sailee ने बप्पा से लिया आशीर्वाद, 7 साल बाद बदला पूरा जीवन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
पत्नी को ED समन के एक दिन बाद करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, जानें BJP ने क्या कहा
UP Election 2027: चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी होगी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
चंद्रशेखर ही नहीं अब ये पार्टी भी मायावती के लिए चुनौती? यूपी चुनाव से पहले बसपा बदलेगी रणनीति!
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
Watch: फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
फ्रांस में भड़के दंगे, FIFA सेमीफाइनल में स्पेन से हारी टीम तो गुस्साए लोग; वीडियो वायरल
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
सीबीएसई OSM मार्किंग से छात्रों की निराशा पर सुप्रीम कोर्ट गंभीर, केंद्र से मांगी सुधार के उपायों पर रिपोर्ट
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
Embed widget