एक्सप्लोरर

JSW Steel: जेएसडब्ल्यू स्टील ने खरीदी ऑस्ट्रेलिया की बड़ी कंपनी, अफ्रीका में पहले ही गाड़ चुकी है झंडा

Sajjan Jindal: हाल ही में जेएसडब्ल्यू स्टील ने मोजाम्बिक में कोल फील्ड खरीदने का ऐलान किया था. अब ऑस्ट्रेलिया में यह सौदा करके कंपनी कच्चे माल की सभी दिक्कतों को दूर कर सकती है.

Sajjan Jindal: भारतीय कंपनियों का ग्लोबल विस्तार तेजी से जारी है. हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि भारत इंटरप्राइजेज ने ब्रिटेन की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बीटी ग्रुप में बड़ी हिस्सेदारी खरीदकर टाटा-महिंद्रा जैसे दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर लिया है. अब देश की दिग्गज कंपनी जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) ने ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी माइनिंग कंपनी एम रेस एनएसडब्ल्यू (M Res NSW) के अधिग्रहण का ऐलान किया है. इसे जेएसडब्ल्यू के लिए बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है. इससे कंपनी को कच्चे माल की दिक्कत नहीं होगी. 

जेएसडब्ल्यू स्टील नीदरलैंड्स के माध्यम से किया गया सौदा 

सज्जन जिंदल (Sajjan Jindal) के नेतृत्व वाली जेएसडब्ल्यू स्टील तेजी से विस्तार करने में जुटी हुई है. कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी जेएसडब्ल्यू स्टील नीदरलैंड्स (JSW Steel Netherlands) के माध्यम से यह सौदा किया है. कंपनी ने एम रेस एनएसडब्ल्यू में 66.67 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है. कंपनी ने सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि JSW स्टील के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 12 अगस्त, 2024 को एक बैठक में एम रेस एनएसडब्ल्यू के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है. जेएसडब्ल्यू स्टील नीदरलैंड ने यह सौदा 12 करोड़ डॉलर में किया है.

हाल ही में मोजाम्बिक में खरीद लिया था कोल प्रोजेक्ट  

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा कि कच्चे माल की सुरक्षा और लागत में कमी के उद्देश्य से यह अधिग्रहण किया गया है. शर्तों के अनुसार, जेएसडब्ल्यू स्टील को एम रेस एनएसडब्ल्यू में 5 करोड़ डॉलर का निवेश करना होगा. हाल ही में जेएसडब्ल्यू स्टील ने मोजाम्बिक में भी कोल माइन प्रोजेक्ट चलाने वाली मिनास डी रेवुबो लिमिटाडा (Minas de Revuboe Limitada) का अधिग्रहण किया था. जेएसडब्ल्यू स्टील ने साल 2030 तक 50 मिलियन टन स्टील प्रोडक्शन कैपेसिटी हासिल करने का लक्ष्य रखा है.

न्यू साउथ वेल्स की इन खदानों में है कोकिंग कोयले का भंडार

एम रेस एनएसडब्ल्यू का मालिकाना हक मैथ्यू लैटिमोर (Matthew Latimore) के पास है. वह एम रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड (M Resources) के मालिक हैं. यह माइनिंग, इनवेस्टमेंट, मार्केटिंग और ट्रेडिंग कंपनी है. इसका हेडक्वार्टर ऑस्ट्रेलिया में है. एम रेस एनएसडब्ल्यू की गोल्डन एम एनएसडब्ल्यू प्राइवेट लिमिटेड में 30 फीसदी हिस्सेदारी है. इनकी खदानें ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में हैं. इन खदानों में 99 मिलियन टन प्राइम हार्ड कोकिंग कोयले का भंडार है.

ये भी पढ़ें

Rahul Gandhi: हर महीने 9 लाख रुपये से ज्यादा कमा रहे राहुल गांधी, मोदी 3.0 में भरती जा रही जेब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigo News: इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
इंडिगो में टॉक्सिक माहौल, स्टाफ के टाई नहीं पहनने पर दी ऐसी सजा, हिल गया आत्मसम्मान, हो रही किरकिरी
Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
डोनाल्ड ट्रंप का टेलीप्रॉम्प्टर चलाने वाला शख्स सस्पेंड, भाषण पर खेलता था सट्टा, 'शब्द' बेचकर कमाता था डॉलर
PF Balance: 50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
50% कर्मचारी सिर्फ 10 से 20 हजार रुपए के साथ हो रहे रिटायर, EPFO ने बताया पीएफ खातों का सच
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक
Zara के पॉपुलर ट्राउजर को पहनकर अस्पताल पहुंच रहे लोग, कई की टूटी टांग, अभी लॉन्च किया था स्टॉक

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget