एक्सप्लोरर

ATF Price: जेट फ्यूल के प्राइस में एक बार फिर कटौती, दिल्ली में 89,303 रुपये हुई कीमत 

जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दाम में एक बार फिर कटौती हुई है. आज से दिल्ली में एटीएफ प्राइस 89,303.09 रुपये प्रति किलो हो चुका है. 

ATF Price Cut: दिल्ली में जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दाम एक बार फिर कम किए गए हैं. नए रेट जारी 1 जून 2023 से बदल गए हैं. दिल्ली में जेट फ्यूल (ATF) 89,303.09 रुपये प्रति किलो हो चुका है. इससे पहले जेट फ्यूल के दाम 95,935.34 रुपये प्रति किलो था. इसका मतलब है कि 6,632.25 रुपये प्रति किलो की कमी आई है. इस कटौती से एयलाइंस इंडस्ट्रीज को राहत मिली है. 

जेट फ्यूल की कीमत इंटरनेशनल बेंचमार्क और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर हर महीने तय किया जाता है. इससे पहले मई में भी जेट फ्यूल की कीमत में बदलाव हुआ था. तब जेट फ्यूल की कीमत में 2,414.61 रुपये प्रति किलो की कमी आई थी. वहीं उससे पहले मार्च में जेट फ्यूल ईंधन की कीमत में 4 फीसदी की कमी आई थी. गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

दिल्ली से चेन्नई तक कितनी हुई कीमत 

घरेलू एयरलाइंस के लिए एटीएफ की कीमत नई दिल्ली में 89,303.09 रुपये प्रति ​किलो, कोलकाता में 95,963.95 रुपये प्रति किलो, मुंबई में एटीएफ प्राइस 83,413.96 रुपये प्रति किलो और चेन्नई में एटीएफ प्राइस 93,041.33 रुपये प्रति किलो हो चुका है. वहीं डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रन के लिए एटीएफ का प्राइस दिल्ली में 816.64 डॉलर प्रति किलो, कोलकाता में 855.12 डॉलर प्रति किलो, मुंबई में 814.96 डॉलर प्रति किलो और चेन्नई में 812.15 डॉलर प्रति किलो हो चुका है. 

जेट फ्यूल कब कब घटा 

जनवरी 2023 को जेट फ्यूल की कीमत 1,08,138.77 रुपये प्रति किलो हो था. वहीं 1 दिसंबर को जेट फ्यूल की कीमत में 2.3 फीसदी की कमी आई थी. 1 नवंबर 2022 को एटीएफ प्राइस में 4.19 फीसदी कटौती की गई थी. पिछले महीने एटीएफ की कीमत में 2,414.61 रुपये की कटौती हुई थी. 

नहीं बदले फ्यूल रेट्स 

देश में ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. पिछली बार कमी 21 मई 2022 को की गई थी. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. 

कमर्शियल गैस के दाम घटे 

1 जून से कमर्शियल यूज्ड सिलेंडर के दाम में कमी आई है. नई दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के रेट्स 83.5 रुपये घट चुके हैं.

ये भी पढ़ें  

LPG Gas Cylinder Price: कमर्शियल LPG गैस के दाम में बड़ी कटौती, 83.5 रुपये सस्ता हुआ सिलेंडर, देखें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
एक फैसले ने बदला खेल, जानिए कैसे SpaceX में लगाया गूगल का छोटा निवेश बना 800000 करोड़ रुपए
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Zomato News: ऑनलाइन खाना क्यों है महंगा? CCI ने जोमैटो को किस बेस पर दी क्लीन चिट? ग्राहक की हार
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
Car Loan: नई कार का सपना होगा पूरा, 7.35% की शुरुआती दर पर मिल रहा लोन, कहां है सबसे कम EMI?
CJP Protest: सीजेआई आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?
CJP आंदोलन के बाद दिल्ली में व्यापार ठप, CTI ने PM मोदी को लिखा पत्र, क्या-क्या मांग की?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget