एक्सप्लोरर

Jeff Bezos: अमेजन के शेयर से 5 बिलियन डॉलर कमाएंगे जेफ बेजोस, बस इस बात का कर रहे हैं इंतजार

Jeff Bezos Networth: अभी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में जेफ बेजोस से आगे सिर्फ एलन मस्क हैं. अमेजन के शेयरों के भाव में तेजी आने से बेजोस की नेटवर्थ सुधर रही है...

पहले ही दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन चुके जेफ बेजोस आने वाले दिनों में मोटी कमाई करने वाले हैं. उन्होंने अमेजन के करोड़ों शेयरों को बेचने की योजना तैयार की है. शेयरों की बिक्री करने की इस योजना से जेफ बेजोस को 5 बिलियन डॉलर की कमाई होगी.

2.5 करोड़ शेयर बेचेंगे बेजोस

जेफ बेजोस ने स्टॉक एक्सचेंज को भेजे गए एक नोटिस में अपनी इस योजना की जानकारी दी है. योजना के अनुसार, जैसे ही अमेजन के शेयर नए उच्च स्तर पर पहुंचेंगे, जेफ बेजोस अपने हिस्से से करोड़ों शेयर निकालकर बेचेंगे. उनकी योजना प्रस्तावित बिक्री में अमेजन के 2.5 करोड़ शेयरों को बेचने की है. इस बिक्री के बाद भी उनके पास अमेजन के करीब 91.2 करोड़ शेयर होंगे, जो अमेजन की लगभग 8.8 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है.

ये हैं दुनिया के 3 सबसे अमीर व्यक्ति

जेफ बेजोस अभी एलन मस्क के बाद दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं. ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, अभी एलन मस्क 252 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वहीं 219 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं. कुछ समय पहले नंबर-1 बनने वाले फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट 201 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ अभी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

मंगलवार को शेयरों ने बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के शेयरों के भाव में बीते कुछ दिनों से लगातार तेजी आ रही है. बुधवार को अमेजन का शेयर 1.21 फीसदी लुढ़ककर 197.59 डॉलर पर बंद हुआ. उससे एक दिन पहले मंगलवार को अमेजन के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बनाया था और 200 डॉलर के भाव के पार निकल गया था. उस दिन अमेजन के शेयर ने 200.43 डॉलर के स्तर को छुआ था. अब जब भी अमेजन का शेयर 200.43 डॉलर के स्तर को पार करेगा, जेफ बेजोस शेयरों की बिक्री करेंगे.

फरवरी में बेच चुके हैं इतने के शेयर

जेफ बेजोस इस साल पहले भी शेयरों की बिक्री कर चुके हैं. उन्होंने फरवरी महीने के पहले 9 दिनों में लगभग 8.5 बिलियन डॉलर के शेयरों की बिक्री की थी. यह 2021 के बाद जेफ बेजोस के द्वारा अमेजन के शेयरों की पहली बिक्री थी. अब प्रस्तावित बिक्री के बाद इस साल बेजोस अमेजन के 13.5 बिलियन डॉलर के शेयर बेच लेंगे. उनके पास अमेजन के अलावा स्पेस एक्सप्लोरेशन कंपनी ब्लू ऑरिजिन और वाशिंगटन पोस्ट जैसे वेंचर भी हैं.

ये भी पढ़ें: खुल गया इस दवा कंपनी का आईपीओ, नमिता थापर को होगी 127 करोड़ से भी ज्यादा कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
अमेरिकी टैरिफ से भारतीय बाजार को कैसे मिलेगा फायदा? समझें गणित
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
बेंगलुरु टावर डिमोलिशन: झुकी इमारत गिरेगी, कितना मिलेगा मुआवजा?
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
सदी का सबसे महंगा तलाक, पूर्व पत्नी को 82 अरब रुपए देगा ये बिजनेसमेन
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget