एक्सप्लोरर

Jeff Bezos: 1 दिन में 15 बिलियन डॉलर गरीब हुए जेफ बेजोस, अमेजन को हुआ हजारों करोड़ का नुकसान

Jeff Bezos Networth: दुनिया भर के बाजारों में शुक्रवार को हुई भारी बिकवाली की चपेट में कई नामी कंपनियां भी आ गईं. अमेजन भी उनमें से एक रही और उसके एमकैप में भारी गिरावट आई...

दुनिया के सबसे अमीर लोगों में एक जेफ बेजोस के लिए शुक्रवार का दिन काफी खराब साबित हुआ. दुनिया भर के शेयर बाजारों में आई बिकवाली के बीच एक ही दिन में जेफ बेजोस की दौलत में 15 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई.

इतने गरीब हो गए अमेजन के जेफ बेजोस

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, जेफ बेजोस की नेटवर्थ में सिर्फ 1 दिन में 15.2 बिलियन डॉलर की गिरावट आई. अब उनकी नेटवर्थ 191 बिलियन डॉलर रह गई है. हालांकि अभी भी वह दुनिया के सबसे अमीर लोगों की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर काबिज हैं. फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट के हिसाब से शुक्रवार को जेफ बेजोस की दौलत में 15 बिलियन डॉलर की कमी आई और 187.1 बिलियन डॉलर की नेटवर्थ के साथ वह दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

इस कारण कम हुई बेजोस की दौलत

जेफ बेजोस की दौलत में आई यह गिरावट शुक्रवार को उनकी कंपनी अमेजन के शेयरों के औंधे मुंह गिरने के कारण आई है. शुक्रवार को अमेजन के शेयरों के भाव में 8.8 फीसदी की बड़ी गिरावट आई. इस भारी-भरकम गिरावट का असर अमेजन के एमकैप पर भी हुआ है. अमेजन के एमकैप में 134 बिलियन डॉलर यानी 11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आई.

पहले भी हो चुके हैं बड़े नुकसान

जेफ बेजोस के लिए यह कोई पहला मौका नहीं है, जब एक झटके में उनकी अरबों डॉलर की नेटवर्क स्वाहा हो गई हो. एक बार तो एक ही दिन में उनकी दौलत में 36 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी. वह 2019 में तलाक के ऐलान के बाद हुआ था. इसी तरह अप्रैल 2022 में अमेजन के शेयरों में 14 फीसदी की गिरावट आने पर भी बेजोस को नुकसान उठाना पड़ा था.

अन्य अमीरों की भी दौलत हुई कम

इस शुक्रवार को दौलत गंवाने के मामले में जेफ बेजोस अकेले नहीं रहे. टेक शेयरों में भारी बिकवाली के चलते टॉप-10 के लगभग सभी धनकुबेरों को शुक्रवार को नुकसान उठाना पड़ा. कल दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की नेटवर्थ में 6.6 बिलियन डॉलर की कमी आई. इसी तरह लैरी एलिसन को एक दिन में 4.4 बिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ गया.

ये भी पढ़ें: पूरी दुनिया के शेयर बाजारों में त्राहिमाम, वॉल स्ट्रीट हुआ लहूलुहान, इस कारण हुआ ब्लैक फ्राइडे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget