एक्सप्लोरर

Jet Airways AOC: जल्द शुरू होगी जेट एयरवेज की उड़ान, मिल गई जरूरी परमिट... छंटने वाला है सालों से लगा ग्रहण

Jet Airways Flight Permit: जेट एयरवेज का परिचालन करीब 4 साल से बंद है. आर्थिक दिक्कतों में फंसने के बाद जेट एयरवेज दिवाला प्रक्रिया में चली गई थी...

सालों से बंद पड़ी विमानन कंपनी जेट एयरवेज जल्द ही फिर से आसमान में उड़ान भरती दिख सकती है. विमानन नियामक ने कंपनी को दोबारा उड़ान शुरू करने के लिए जरूरी परमिट फिर से दे दी है. इससे इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि अब जेट एयरवेज की उड़ानों पर लगा ग्रहण जल्दी ही छंट जाएगा.

कंसोर्टियम ने दी परमिट की जानकारी

दिवालिया विमानन कंपनी जेट एयरवेज के लिए सफल बोली लगाने वाले जालान-कालरॉक कंसोर्टियम ने सोमवार को परमिट मिलने की जानकारी दी. उसने कहा कि विमानन नियामक डीजीसीए ने एयर ऑपरेटर परमिट को फिर से जारी कर दिया है. डीजीसीए ने इससे पहले दो बार जेट एयरवेज को परमिट जारी किया था, लेकिन कंपनी उड़ान नहीं शुरू कर पाई थी, जिससे परमिट की एक्सपायरी डेट निकल गई थी.

4 साल से बंद है उड़ान

आपको बता दें कि वित्तीय संकटों में फंसने के बाद जेट एयरवेज की उड़ान 17 अप्रैल, 2019 से ही बंद है. उसके बाद विमानन कंपनी दिवाला प्रक्रिया में चली गई थी, जिसमें जालान-कालरॉक कंसोर्टियम ने सफल बोली लगाई. डीजीसीए ने बोली की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पिछले साल 2 बार जेट एयरवेज को एयर ऑपरेटर सर्टिफिकेट इश्यू किया था. उसे 20 मई 2022 को फिर से एओसी जारी किया गया था. हालांकि कंपनी ने उसके बाद भी परिचालन शुरू नहीं किया था, जिसके चलते मंजूरी 19 मई 2023 को समाप्त हो गई थी.

जल्द उड़ान शुरू करने की तैयारी

जालान-कालरॉक कंसोर्टियम ने आज एक बयान में बताया कि उसे 28 जुलाई 2023 को डीजीसीए से जेट एयरवेज के लिए एओसी मिल गया है. इससे जेट एयरवेज की उड़ान फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है. कंसोर्टियम का कहना है कि वह जल्द से जल्द जेट एयरवेज का उड़ान शुरू करने की तैयारी में है और इसके लिए सभी संबंधित प्राधिकरणों के साथ मिलकर काम किया जाएगा.

5 फीसदी उछला शेयर

यह खबर सामने आने के बाद जेट एयरवेज के शेयर तुरंत उछल गए. दोपहर में जेट एयरवेज के शेयर बीएसई पर करीब 5 फीसदी मजबूत हो गए और 51 रुपये के पार निकल गए. अभी यह शेयर अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर की तुलना में आधे से भी कम भाव पर ट्रेड कर रहा है. जेट एयरवेज के शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 106.35 रुपया है.

ये भी पढ़ें: पंजाब का ये आलीशान बंगला, सोनू सूद ने दिया है बहन को गिफ्ट, देखिए अंदर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Petrol Price: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, पड़ोसी देश की जनता पर पड़ी महंगाई की मार
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
TATA Sons AGM: स्थगित हुई टाटा संस की एजीएम, 100 सालों में पहली बार हुआ ऐसा
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
8th Pay Commission की तैयारी में तेजी, नियुक्त होंगे कंसल्टेंट, पढ़ें गाइडलाइंस
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
महंगा हुआ ब्रेड, अब सुबह के नाश्ते के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे

वीडियोज

Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Swift खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
Embed widget