एक्सप्लोरर

Ixigo IPO: शेयर बाजार में आ रही है इक्सिगो, अगले सप्ताह लॉन्च होगा 740 करोड़ का आईपीओ

Ixigo IPO Details: इक्सिगो के 740 करोड़ रुपये के आईपीओ में ऑफर फोर सेल और फ्रेश शेयरों का इश्यू दोनों शामिल है. यह आईपीओ 10 जून को खुलने जा रहा है...

टिकट बुकिंग व ट्रैवल से जुड़ी अन्य सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी इक्सिगो जल्दी ही शेयर बाजार पर नजर आ सकती है. कंपनी इसके लिए 740 करोड़ रुपये का बड़ा आईपीओ लेकर आ रही है, जो अगले सप्ताह बाजार में लॉन्च होने वाला है.

इन कामों पर है कंपनी का फोकस

इक्सिगो ब्रांड नाम से ली ट्रैवेन्यूज टेक्नोलॉजी लिमिटेड परिचालन करती है. ली ट्रैवेन्यूज गुरुग्राम में मुख्यालय वाली एक नए जमाने की टेक कंपनी है, जो ट्रेन व फ्लाइट की टिकटें ऑनलाइन बुक करने की सुविधाएं देती है. उसके अलावा इक्सिगो बस टिकट व होटल बुक करने की सुविधाएं भी देती है. कंपनी का फोकस तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन ट्रैवल सॉल्यूशंस के बाजार पर है.

आज से एंकर इन्वेस्टर्स लगा सकते हैं बोली

प्रस्तावित आईपीओ के ड्राफ्ट यानी डीआरएचपी के अनुसार, इक्सिगो का इश्यू शेयर बाजार में अगले सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार 10 जून को खुलेगा. यह आईपीओ निवेशकों के द्वारा बोली लगाने के लिए 12 जून बुधवार को खुलेगा. उससे पहले एंकर इन्वेस्टर्स के लिए यह आईपीओ आज 7 जून से ही खुल रहा है.

कम से कम इतने रुपये की जरूरत

इक्सिगो के आईपीओ का टोटल साइज 740 करोड़ रुपये है, जिसमें 620 करोड़ रुपये का ऑफर फोर सेल और 120 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयरों का इश्यू शामिल है. इस आईपीओ के लिए 88 रुपये से 93 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है, जबकि आईपीओ के एक लॉट में 161 शेयर रखे गए हैं. इसका मतलब हुआ कि इक्सिगो के आईपीओ में निवेश करने के लिए अपर प्राइस बैंड के हिसाब से निवेशकों को कम से कम 14,973 रुपये की जरूरत पड़ेगी.

यहां होगा आईपीओ की रकम का इस्तेमाल

इस आईपीओ में 75 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए है. वहीं 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स के लिए और 10 फीसदी हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए है. कंपनी आईपीओ से मिली रकम में से 45 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी पूंजीगत जरूरतों को पूरा करने और 26 करोड़ रुपये का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी व डेटा साइंस में निवेश करने में करेगी.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: 9 महीने में बंद हो जाएगी विस्तारा, एअर इंडिया के साथ विलय को मिली एनसीएलटी से हरी झंडी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget