एक्सप्लोरर

ITR Filing Last Extended: 2021-22 एसेसमेंट ईयर के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा बढ़ी

ITR Filing Last Extended: आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है

Income Tax Return(ITR): आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है.  केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मंगलवार को यह जानकारी दी. 

किन टैक्सपेयर्स को होगा फायदा 

इनकम टैक्स विभाग ने जुर्माने के बिना टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (Tax Audit Report) जमा करने की तारीख को 15 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी 2022 कर दिया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)ने कोरोना वायरस महामारी के चलते पैदा हुए हालात और नए आईटी पोर्टल के इस्तेमाल में लगातार तकनीकी खामी के चलते जुर्माने के बिना टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (Tax Audit Report) जमा करने की तारीख को आगे बढ़ाकर 15 फरवरी किया है. इसी के साथ इन टैक्सपेयर्स के लिए रिटर्न दाखिल करने की तारीख को भी 28 फरवरी 2022 से बढ़ाकर 15 मार्च 2022 कर दिया गया है. इनकम टैक्स विभाग के इस फैसले का फायदा उन टैक्सपेयर्स को होगा जिनके आयकर रिटर्न की ऑडिट की जरुरत होती है. 

रिटर्न की तारीख बढ़ाने की मांग की गई

दरअसल चार्टड अकाउंटेंट की संस्था आईसीएआई (ICAI) ने सीबीडीटी चेयरमैन से इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की तारीख को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया था. वहीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ डॉयरेक्ट टैक्स ( Central Board of Direct Taxes) को इनकम टैक्स रिटर्न भरने की तारीख को एक्सटेंड नहीं करने को लेकर ऑल ओडिशा टैक्स एडवोकेट्स एसोसिएशन (AOTAA) ने कानूनी नोटिस भेजा था.  इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नए टैक्स फाइलिंग वेबसाइट में दिक्कतों के बावजूद  इनकम टैक्स एक्ट 1961 के 234F सेक्शन के तहत देर से रिटर्न फाइल करने पर लगाये जाने वाले लेट फाइलिंग फीस को लेकर भी एसोसिएशन ने नोटिस भेजा था. 

एसोसिएशन ने सीबीडीटी को भेजे गए नोटिस में लिखा है कि इस पत्र के मिलने के बाद अगर आपके दफ्तर ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट्स की तारीखों को 31 मार्च 2022 तक एक्सटेंड नहीं किया तो एसोसिएशन ओडिशा हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल कर इनकम टैक्स रिटर्न की तारीखों को आगे बढ़ाने की प्रार्थना करेगा. 

आपको बता दें जिन टैक्सपेयर्स के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट की ऑडिट की जरुरत नहीं होती है उन्हें कोई मोहलत नहीं दी गई है. उनके लिए आयकर रिटर्न भरने की समय सीमा 31 दिसंबर 2021 को ही खत्म हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: 

Tata Group IPL Sponser: चीनी मोबाइल कंपनी Vivo की जगह अब टाटा समूह आईपीएल का टाइटल स्पांसर

Indian Railways: मुंबई - अहमदाबाद के बीच अब केवल 3 दिन चलेगी ये ट्रेन, कहीं आपने तो बुक नहीं कराया है टिकट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rent vs Buy Home: 20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
20 साल की गुलामी कौन करे! EMI का जहर नहीं रेंट का शरबत पी रहे आज के युवा, नहीं खरीद रहे प्रॉपर्टी
Content Creator: भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
भारत के 66% कंटेंट क्रिएटर्स अब छोटे शहरों से, लेकिन नहीं कर पा रहे कमाई, जानें इसका क्या कारण है
Bank Deal: बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
बिकने जा रहा देश का ये बड़ा बैंक, कनाडा के अरबपति खरीद रहे, क्या आपका भी है इसमें खाता?
Noida Airport: जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?
जेवर एयरपोर्ट का एक महीना पूरा, उम्मीदें आसमान पर लेकिन रफ्तार सुस्त, क्यों नहीं मिल रहे यात्री?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget