एक्सप्लोरर

IBM Sick Leave: बिना काम के कंपनी ने दिए 15 साल में 8 करोड़, फिर भी कर्मचारी ने कर दिया केस

Sick Leave: आप यही जानकर हैरान हो सकते हैं कि किसी प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी 15 साल से सिक लीव पर है और उसे हर साल 55 लाख रुपये से ज्यादा की मोटी सैलरी मिलती आ रही है...

प्राइवेट नौकरी के बारे में आपने भी सुना होगा कि यहां छुट्टियां कम होती हैं. अच्छी कंपनियां अपने कर्मचारियों को ठीक-ठाक छुट्टियां देती हैं, जिनमें आकस्मिक परिस्थितियों में कुछ लंबी छुट्टियां भी शामिल होती हैं. जैसे कोई कर्मचारी अचानक गंभीर बीमारी का शिकार हो जाए तो वह सिक लीव पर जा सकता है. कई कंपनियां कुछ महीने तक सिक लीव के दौरान सैलरी देती रहती है, जबकि उसके बाद बिना सैलरी की छुट्टी पर जाना होता है. अभी इसी तरह की छुट्टी से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

हर साल मिले 55 लाख

यह मामला है आईटी कंपनी आईबीएम का. इस मामले में एक कर्मचारी पिछले 15 सालों से सिक लीव पर था. मजेदार है कि उसे कंपनी इन 15 सालों के दौरान भी सैलरी देती रही और सैलरी भी कोई मामूली नहीं, बल्कि 54 हजार पौंड सालाना से ज्यादा, जो भारतीय रुपये में एक साल का करीब 55 लाख रुपये हो जाता है. कर्मचारी के हिसाब से यह भी नाकाफी भुगतान था.

कर्मचारी की ये थी मांग

कर्मचारी ने इस मामले को लेकर कंपनी के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. उसका आरोप था कि कंपनी ने उसके साथ भेदभाव किया है, क्योंकि बीते 15 साल से उसकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई है. उसका कहना था कि इस 15 सालों में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है, लेकिन उसकी सैलरी स्थिर है. ऐसे में उसे नुकसान हुआ है.

ऐसे शुरू हुआ मामला

ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ के अनुसार, यह केस किया इयान क्लिफोर्ड नामक कर्मचारी ने. उसने साल 2000 में लोटस डेवलपमेंट नामक कंपनी में नौकरी शुरू की थी. बाद में आईबीएम ने लोटस डेवलपमेंट को खरीद लिया. क्लिफोर्ड साल 2008 में सिक लीव पर चला गया. उसने साल 2013 में कंपनी के खिलाफ केस किया, जिसमें उसने कहा कि उसे पिछले पांच साल यानी 2008 से 2013 के दौरान वेतन में बढ़ोतरी या होलीडे पे नहीं मिला है.

आईबीएम ने दी ये राहत

आईबीएम ने मामले को सुलझाने के लिए क्लिफोर्ड को अपनी डिसेबिलिटी योजना का हिस्सा बना दिया, जिसके तहत कर्मचारी को 65 साल की उम्र होने तक उसकी सैलरी का 75 फीसदी मिलता रहता है. इस तरह से उसे हर साल 54,028 पाउंड यानी करीब 55.34 लाख रुपये मिल रहे थे. इस तरह देखें तो बीते 15 सालों में आईबीएम से उसे 8 करोड़ रुपये से ज्यादा मिल चुके हैं.

कोर्ट ने नहीं मानी बात

वहीं क्लिफोर्ड के हिसाब से यह नाकाफी भुगतान है और इसी कारण उसने महंगाई के हिसाब से पैसे बढ़ाकर देने की मांग की. हालांकि जब इस मामले की सुनवाई हुई तो कोर्ट ने क्लिफोर्ड की मांग ठुकरा दी. कोर्ट ने कहा कि उसे जो रकम मिल रही है, वह अगर 30 साल में महंगाई के कारण आधी हो जाती है, तो भी वह ठीक-ठाक बड़ी रकम रहेगी. ऐसे में क्लिफोर्ड की मांग अनुचित है.

ये भी पढें: आम लोगों को डबल राहत, अब 3 साल में सबसे कम हुई थोक महंगाई, ब्याज दरों पर क्या होगा असर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank holiday: अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
अगले हफ्ते पूरे 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, SBI से लेकर ICICI तक के नहीं खुलेंगे ब्रांच; देखें लिस्ट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
LPG सिलेंडर ट्रांसफर के बदल दिए गए नियम, जानें क्या है नया अपडेट और आज का ताजा रेट
Petrol-Diesel Rate: वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
वीकेंड पर बाहर निकलने का है प्लान? पहले जानें आज पेट्रोल-डीजल का क्या चल रहा रेट?
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क
FD vs Lump Sum Investment: 10 लाख रुपये का निवेश करने पर कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा? जानिए दोनों विकल्पों का फर्क

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
61 साल की महिला को लगा जिम का नशा, पसीना बहाकर इस खतरनाक बीमारी को दी मात- वीडियो वायरल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
जुलाई में लगाएं यह सब्जी, महज 90 दिनों में किसानों की जेबें कर देगी फुल
Embed widget