एक्सप्लोरर

IT Layoffs: छंटनी के रास्ते पर आगे बढ़ी एक और दिग्गज आईटी कंपनी, सैकड़ों कर्मचारी भेजे जाएंगे घर 

Five9: कंपनी ने ऐलान किया है कि वह अपने वर्कफोर्स में लगभग 7 फीसदी की कटौती करेगी. इससे न सिर्फ उनका मुनाफा बढ़ेगा बल्कि 3.5 करोड़ डॉलर बचाने में मदद मिलेगी.

Five9: आईटी सेक्टर (IT Sector) में साल 2023 से शुरू हुआ छंटनी का दौर 2024 में भी जारी है. कर्मचारियों को एक के बाद एक कई बड़ी कंपनियों से भी छंटनी की बुरी खबर मिली है. अब कुछ ऐसा ही हाल कॉल सेंटर सॉफ्टवेयर कंपनी फाइव9 (Five9) के कर्मचारियों के साथ भी हुआ है. फाइव9 ने अपने वर्कफोर्स में लगभग 7 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. कंपनी के इस फैसले का बुरा असर 200 से ज्यादा कर्मचारियों पर पड़ेगा. 

कंपनी में 2684 परमानेंट कर्मचारी, 200 पर गिरेगी गाज 

फाइव9 के सीईओ माइक बर्कलैंड (Mike Burkland) ने छंटनी के इस फैसले के बारे में कर्मचारियों को एक ईमेल के जरिए सूचना दी है. साथ ही फाइव9 ने रेगुलेटरी फाइलिंग में भी इसका ऐलान किया है. माइक बर्कलैंड ने लिखा है कि हमें अपने कुछ कर्मचारियों को निकालने का कठिन निर्णय लेना पड़ रहा है. कंपनी में लगभग 2684 परमानेंट कर्मचारी हैं. इनमें से करीब 200 लोगों को घर भेज दिया जाएगा. कंपनी के सीईओ ने कहा कि हमें प्रॉफिट के साथ ग्रोथ बरकरार रखनी है. साथ ही शेयरहोल्डर्स को भी संतुष्ट रखना है. 

कर्मचारियों को देने पड़ेंगे लगभग 1.5 करोड़ डॉलर

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग के बताया कि उन्हें इस छंटनी के चलते कर्मचारियों को 1.2 करोड़ डॉलर से लेकर 1.5 करोड़ डॉलर तक देने पड़ेंगे. यह पैसा कंपनी तीसरी और चौथी तिमाही में उपलब्ध करा देगी. फाइव9 के साथ लगभग 1400 कंपनियां जुड़ी हुई हैं. माइक बर्कलैंड ने इस छंटनी को दुखद बताया है. उन्होंने कहा कि हमें अपने कुछ अच्छे साथियों को खुद से अलग करना पड़ेगा. हालांकि, कंपनी के लिए नई रणनीति पर काम करने के लिए ऐसा करना जरूरी था. 

छंटनी से कंपनी बचा सकेगी 3.5 करोड़ डॉलर, बढ़ जाएगा मुनाफा 

एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस छंटनी के जरिए लगभग 3.5 करोड़ डॉलर बचा सकेगी. इससे कंपनी का मुनाफा लगभग 20 फीसदी बढ़ सकता है. इसके अलावा कंपनी आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस पर भी काम कर सकेगी. एआई की मदद से वह अपना कारोबार भी बढ़ा पाएंगे.

ये भी पढ़ें 

ITR Verification: आईटीआर वेरिफिकेशन के लिए बचे सिर्फ 10 दिन, चूके तो रिफंड फंसेगा-भरना पड़ेगा जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget