एक्सप्लोरर

कमजोर आईटी हायरिंग के बीच इन कंपनियों ने दी राहत, कैंपस प्लेसमेंट में रहीं सबसे आगे

IT Hiring: कमजोर आईटी हायरिंग के बीच दो कंपनियों ने जमकर कैंपस प्लेसमेंट किए हैं.

IT Hiring: आईटी सेक्टर पिछले एक साल से मुश्किल दौर से गुजर रहा है. कई दिग्गज आईटी कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की है. इसके साथ ही कैंपस प्लेसमेंट में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं, जो कमजोर कैंपस प्लेसमेंट के बावजूद नौकरियां देने में सफल रही हैं. इकोनॉमिक टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, कमजोर आईटी प्लेसमेंट के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और Accenture ने 2024 में बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स को नौकरी दी है.

TCS ने दीं सबसे ज्यादा नौकरियां

इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, 2024 के कैंपस प्लेसमेंट में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने कॉलेज प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा जॉब ऑफर किए हैं. देश की बड़ी प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (VIT) में 9000 छात्रों के बैंच में से 10 फीसदी को TCS ने प्लेसमेंट ऑफर किए हैं. वहीं, चेन्नई के SRM इंस्टीट्यूट में भी कंपनी ने बड़े पैमाने पर कैंपस प्लेसमेंट किए हैं. SRM इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, टीसीएस ने छात्रों को 3 लाख से लेकर 9 लाख रुपये तक का पैकेज ऑफर किया है. साल 2023 में भी टीसीएस ने कुल 3500 से अधिक कैंपस प्लेसमेंट VIT और SRM से किया था. टीसीएस के अलावा Accenture ने भी इस साल जमकर कॉलेजों में हायरिंग की है. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, Accenture ने SRM में 150 से अधिक छात्रों की हायरिंग की है.

आगे भी जारी रहेगी हायरिंग

भविष्य में होने वाले प्लेसमेंट के प्लान के बारे में जानकारी देते हुए टीसीएस के चीफ एग्जीक्यूटिव के कृतिवासन ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी हायरिंग की प्रक्रिया को चालू रखेगी. उन्होंने कहा कि कंपनी का फिलहाल अपनी हायरिंग की संख्या को कम करने का कोई प्लान नहीं है लेकिन, वह अपने हायरिंग फेज में कुछ बदलाव कर सकती है.

ये भी पढ़ें

Anant Ambani: अनंत अंबानी को सनातन धर्म में परिवार की आस्था पर है गर्व, कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
कंडोम पर कितना Tax वसूलती है सरकार? हर साल नवरात्रों में बढ़ जाती है सेल
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी
मसालों से मेवों तक के बढ़े दाम, धनतेरस की खरीदारी भी पड़ेगी जेब पर भारी

वीडियोज

Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking
Mahadangal: 'तख्तापलट' की आस...अराजकता का प्रयास? Abhijeet Dipke | Neha Bora | CJP | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget