एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: बहुत गहरे हैं भारत-इजरायल के कारोबारी रिश्ते, पश्चिमी एशिया में तनाव बढ़ा सकती हैं देसी कंपनियों की मुश्किलें

India-Israel Trade: इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध से जहां ग्लोबल तौर पर अस्थिरता देखी जा रही है वहीं भारत के लिए ये संघर्ष परेशानी का कारण बन सकता है. इजरायल को जाने वाला एक्सपोर्ट गिर सकता है.

India-Israel Trade: इजरायल-हमास युद्ध के बीच वैश्विक तौर पर इसके असर का आकलन होने लगा है. कई ऐसे देश हैं जो इजरायल-हमास युद्ध से सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे हैं और रक्षा के मोर्चे सहित अर्थव्यवस्था पर इसका नकारात्मक असर झेल रहे हैं. भारत भी इससे अछूता नहीं रहने वाला है क्योंकि भारत से इजरायल के बीच अच्छा-खासा व्यापार है.

भारत इजरायल को क्या-क्या निर्यात करता है?

भारत से इजरायल को मुख्य रूप से मोती और कीमती पत्थर, ऑटोमोटिव डीजल, कैमिकल और मिनरल प्रोडक्ट्स, मशीनरी और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट, प्लास्टिक, टैक्सटाइल और वस्त्र प्रोडक्ट्स, बेस मेटल्स और ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट से लेकर कृषि  उत्पादों का निर्यात होता है.

जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड

भारत से इजरायल को वित्त वर्ष 2023-23 में कुल 2.04 बिलियन डॉलर का जेम्स एंड ज्वैलरी ट्रेड हुआ है जबकि इससे पिछले वर्ष यानी वित्त वर्ष 2021-22 में 2.8 बिलियन डॉलर का ट्रेड हुआ था. 

भारत-इजरायल के बीच वित्त वर्ष 2022-23 में मर्चेंडाइज और सर्विस सेक्टर का कुल ट्रेड 12 बिलियन डॉलर के करीब रहने का अनुमान है. वित्त वर्ष 2022-23 में एक्सपोर्ट कुल 8.4 बिलियन डॉलर पर रहा जबकि इंपोर्ट 2.3 बिलियन डॉलर पर रहा है. इसके चलते भारत से मर्चेंडाइज के एक्सपोर्ट में 6.1 बिलियन डॉलर का सरप्लस रहा है.

डीजल एक्सपोर्ट का आंकड़ा

भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में इजरायल को कुल 5.5 बिलियन डॉलर का डीजल एक्सपोर्ट किया है जबकि 1.2 बिलियन डॉलर का कट और पॉलिश्ड डायमंडस का एक्सपोर्ट रहा है.

मिनरल्स के एक्सपोर्ट के आंकड़े

इसके अलावा भारत से इजरायल को कच्चे हीरों का 519 मिलियन डॉलर का निर्यात हुआ. वहीं कट और पॉलिश्ड डायमंड्स का एक्सपोर्ट 220 मिलियन डॉलर का रहा है. इलेक्ट्रोनिक्स और टेलीकॉम कंपोनेंट जैसे आईसी और फोटोवैल्टिक सेल्स का एक्सपोर्ट 411 मिलियन डॉलर का रहा है. पोटेशियम क्लोराइड का एक्सपोर्ट 105 मिलियन डॉलर का रहा है और हर्बीसाइड का एक्सपोर्ट 6 मिलियन डॉलर का रहा है.

जानें कुछ और आंकड़े

वित्त वर्ष 2022-23 में 10.1 बिलियन डॉलर का मर्चेंडाइज ट्रेड इजरायल और भारत के बीच हुआ है. वित्त वर्ष 2022-23 के बीच भारत का इजरायल को कुल 7.89 बिलियन डॉलर का मर्चेंडाइज एक्सपोर्ट रहा है जबकि इजरायल से भारत को कुल 2.13 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट रहा है. भारत और इजरायल के बीच जो व्यापार है उसमें मुख्य रूप से भारत को फायदा है. वहीं सर्विसेज के सेक्टर में देखें तो भारत-इजरायल के बीच वित्त वर्ष 2022-23 में 1.1 बिलियन डॉलर के बीच द्विपक्षीय ट्रेड हुआ है.

इजरायल-हमास युद्ध का असर भारत पर भी होगा

एक्सपोर्टर्स का मानना है कि इजरायल-हमास युद्ध का असर भारत से इजरायल को होने वाले एक्सपोर्ट पर देखा जाएगा और आने वाले समय में इसमें गिरावट देखी जा सकती है. भारत एशिया में इजरायल का दूसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और वैश्विक तौर पर इजरायल का सातवां सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है. 

ये भी पढ़ें

Nokia Layoff: टेलीकॉम दिग्गज नोकिया यहां करेगी बड़ी छंटनी, 14,000 एंप्लाइज की नौकरी जाने का खतरा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
दुनिया के जिन देशों में है वीजा-फ्री एंट्री, वहां चुकाना पड़ता है भारी भरकम टैक्स, रिपोर्ट ने बताई कड़वी सच्चाई
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget