एक्सप्लोरर

काम की खबर: क्या डिजिटल गोल्ड खरीदना है सेफ? नियमों और शर्तों को समझ लीजिए

गोल्ड ईटीएफ जैसे प्रोडक्ट के लिए सेबी और गोल्ड बॉन्ड के लिए आरबीआई रेगुलेटर के तौर पर काम करते हैं. लेकिन डिजिटल गोल्ड कारोबार का कोई रेगुलेटर नहीं है.

हाल के दिनों में कई कंपनियां डिजिटल गोल्ड की बिक्री के क्षेत्र में उतरी हैं. ये कंपनियां पेटीएम, अमेजन पे और कुवेरा, ग्रो और स्टॉक ब्रोकर्स के जरिये भी डिजिटल गोल्ड बेच रही हैं. ऑगमेंगोल्ड, एमएमटीसी-पीएएमपी और सेफगोल्ड ब्रांड नाम से डिजिटल गोल्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां डिजिटल गोल्ड बेच रही हैं. लेकिन सवाल ये है कि इनकी विश्वसनीयता कितनी है? क्या इनसे डिजिटल गोल्ड खरीदने में कोई जोखिम नहीं है?  या फिर इनसे गोल्ड खरीदना सस्ता पड़ रहा है?

डिजिटल गोल्ड कारोबार का कोई रेगुलेटर नहीं 

डिजिटल गोल्ड की खरीद में सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस कारोबार के लिए कोई रेगुलेटर नहीं है. जब आप डिजिटल गोल्ड खरीदते हैं, तो उत्पादक कंपनी आपके नाम पर आपकी ओर से चुकाई गई कीमत के बराबर सोना खरीद लेती हैं. यह गोल्ड थर्ड पार्टी या सेलर, जैसे एमएमटीसी-पीएपीएम के पास सुरक्षित रहता है. अमूमन, इसके लिए एक ट्रस्टी नियुक्त किया जाता है, जो यह देखता है कि निवेशक की ओर से खरीदा गया गोल्ड की क्वांटिटी और क्वालिटी दुरुस्त है कि नहीं. लेकिन ट्रस्टी अपना काम ठीक तरह से कर रहा है या नहीं इसके लिए कोई रेगुलेटर नहीं है. जबकि गोल्ड ईटीएफ जैसे प्रोडक्टर के लिए सेबी और गोल्ड बॉन्ड के लिए आरबीआई रेगुलेटर के तौर पर काम करते हैं.

जुड़े हैं कई एक्सट्रा चार्जेज 

डिजिटल गोल्ड की खरीद पर जीएसटी लगता है. इसमें भी फिजिकल गोल्ड की खरीद जितना ही यानी 3 फीसदी जीएसटी लगता है. डिजिटल गोल्ड की एक होल्डिंग पीरियड होती है, इसके बाद ग्राहक को फिजिकल गोल्ड के तौर पर डिलीवरी लेनी होती है. लेकिन इसमें भी डिलीवरी और मेकिंग चार्जेज जुड़ा होता है. क्योंकि फिजिकल गोल्ड भी सिक्के या बार के तौर पर डिलीवर होता है. मेकिंग चार्ज सिक्के के डिजाइन और वजन पर निर्भर करता है.

काम की खबर: SBI ग्राहकों को अब घर बैठे मिलेंगी ये 8 सुविधाएं, जानें डिटेल्स

Ease of Doing business की रैंकिंग में आंध्र प्रदेश पहले स्थान पर कायम, ये हैं टॉप 10 स्टेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
एथेनॉल में चीनी के इस्तेमाल पर लगा बैन, सरकार का बड़ा फैसला
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
2027 में जापान को पछाड़ देगा भारत, बनेगा चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- IMF
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
आपको गुमराह कर रही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट, Big Basket और Flipkart को नोटिस
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?
3500 रुपये महीना कमाने वाले पर लगा 1.46 करोड़ टैक्स, ITAT ने कैसे दी राहत?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget