एक्सप्लोरर

क्या सिबिल स्कोर पर निगेटिव असर डालता है Buy Now Pay Later का ऑप्शन, जानें काम की बात

अगर BUY NOW PAY LATER का विकल्प आकर्षक लगता है तो इससे जुड़े कुछ तथ्यों के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है क्योंकि ये बाद में मुश्किल भी पैदा कर सकता है. हालांकि ये काफी अपील करने वाला विकल्प है.

Buy Now Pay Later का क्रेज आजकल लोगों में बढ़ता जा रहा है क्योंकि इसमें आपके पास पैसा न हो तब भी आप कई तरह की सर्विसेज का फायदा उठा सकते हैं. ओला से लेकर जोमैटो और पेटीएम से लेकर कई टेक एप्स इस तरह के ऑप्शन लोगों को दे रही हैं. जैसे-जैसे लोगों को इसके फायदे पता चल रहे हैं, ये ऑप्शन पॉपुलर होता जा रहा है.

किन लोगों में अधिक है बीएनपीएल का क्रेज
बीएनपीएल को उन लोगों के द्वारा अधिक उपयोग किया जा रहा है जिनकी स्ट्रांग क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है या क्रेडिट कार्ड के लिए क्वालिफाइड नहीं है. साथ ही सस्ती दरों पर क्रेडिट कार्ड एफोर्ड ना कर पाने और ट्रेडिशनल तरीके से लोन ना मिल पाने वाले लोगों में भी बीएनपीएल का क्रेज देखने को मिल रहा है.

बाजार के जानकारों का क्या है कहना
बाजार के जानकारों का कहना है कि ऐसा इसलिए है क्योंकि बीएनपीएल कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को भी दिया जा सकता है. बीएनपीएल ने रेगुलेटर्स और क्रेडिट इंडस्ट्री दोनों का ध्यान आकर्षित किया है और जल्द ही ये उपभोक्ताओं के क्रेडिट स्कोर में एक प्रमुख भूमिका निभाने की उम्मीद है. ऐसा माना जा रहा है कि बीएनपीएल उन जगहों पर अधिक फोकस करेगा जहां तक लोन मार्केट की पहुंच नहीं है, इससे किसी के लिए अपनी क्रेडिट प्रोफाइल शुरू करने का एक अच्छा तरीका हो सकता है.

क्रेडिट स्कोर की महत्ता जानें
भारत में किसी व्यक्ति की लोन क्रेडिबिलिटी को समझने के लिए वित्तीय संस्थानों के लिए क्रेडिट स्कोर एक महत्वपूर्ण बेंचमार्क है. क्रेडिट स्कोर 300 और 900 के बीच मापा गया एक नंबर है और इसकी गणना भारत में क्रेडिट इंर्फोमेशन कंपनियों द्वारा की जाती है. लिहाजा बीएनपीएल के माध्यम से लोन लेने से पहले, व्यक्तियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे क्रेडिट स्कोर को जोखिम में तो नहीं डाल रहे हैं.

लोन के मुकाबले BNPL क्यों बन रहा है आकर्षक
मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोन का ट्रेडिशनल तरीका अधिक जटिल और बिना डॉक्यूमेंट्स की लंबी प्रक्रिया के बिना पूरा नहीं हो सकता है और क्रेडिट स्कोर कम होने पर लोगन मिलने की संभावना भी कम होती है, जबकि बीएनपीएल के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं है. हालांकि, ये जांचना महत्वपूर्ण है कि बीएनपीएल का लाभ उठाने से पहले, इस विकल्प के और जोखिम क्या-क्या हो सकते हैं. 

यहां जानें BNPL से जुड़े बड़े तथ्य

योजना के प्रकार के आधार पर जिसे व्यक्ति चुनते हैं, यदि वे समय पर भुगतान करने में विफल रहते हैं तो उनसे कुछ शुल्क और ब्याज लिया जा सकता है. 

बीएनपीएल एक तरह से पर्सनल लोन की तरह है और इसे वापस चुकाना ही होगा. ऐसा नहीं कि आप इसे खर्च कर लें और बाद में मुकर जाएं. 

बीएनपीएल के माध्यम से जितना खर्च कर सकते हैं, उससे अधिक खर्च करने और बहुत अधिक खर्च करने का एक खतरा हमेशा बरकरार रहता है, जो क्रेडिट स्कोर पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है.

ये भी पढ़ें

ई-श्रम पोर्टल पर इस तरह करवा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, बेहद आसान है प्रक्रिया, जानें यहां

रूस-यूक्रेन युद्ध, असेंबली इलेक्शन के नतीजे इस हफ्ते शेयर बाजार पर डालेंगे असर, वित्तीय जानकारों की है ये राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
भारत के पास है 880 टन सोने का भंडार, US-चीन के मुकाबले हम कहां?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
जब दुबई में कुछ नहीं था, तब बनी थी Toyota बिल्डिंग, अब क्यों ढहाई जाएगी?
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात
340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget