एक्सप्लोरर

IREDA Stock Price: इरेडा का स्टॉक बना रॉकेट, 4500 करोड़ रुपये फंड जुटाने की घोषणा आते ही 11 फीसदी चढ़ा शेयर

IREDA Update: 29 अगस्त 2024 को इरेडा के बोर्ड की बैठक होगी जिसमें इक्विटी के जरिए 4500 करोड़ रुपये जुटाने पर चर्चा की जाएगी.

IREDA Share Price: गुरुवार के कारोबारी सत्र में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की एनबीएफसी कंपनी इरेडा (IREDA) के स्टॉक में 11 फीसदी का उछाल देखा जा रहा है. फंड जुटाने को लेकर 29 अगस्त 2024 को होने वाली बोर्ड मीटिंग की खबर सामने आने के बाद कंपनी का स्टॉक 11.20 फीसदी के उछाल के साथ 265.70 रुपये के दिन के हाई पर जा पहुंचा है. 

इरेडा के स्टॉक में जोरदार तेजी

गुरुवार को शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने पर इरेडा (Indian Renewable Energy Development Agency Limited) का स्टॉक 246 रुपये पर खुला और देखते ही देखते स्टॉक 11 फीसदी से ज्यादा के उछाल के साथ 265.70 रुपये पर जा पहुंचा है. फिलहाल स्टॉक 10.11 फीसदी के उछाल के साथ 263.10 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. इरेडा का मार्केट कैप 70,701 करोड़ रुपये हो चुका है. हालांकि स्टॉक अपने ऑलटाइम हाई 310 रुपये से नीचे ट्रेड कर रहा है. 

9 महीने में स्टॉक ने दिया 8 गुना से ज्यादा रिटर्न

नवंबर 2023 में रिन्यूएबल एनर्जी में सरकारी क्षेत्र की ये एनबीएफसी आईपीओ लेकर आई थी. कंपनी ने 32 रुपये के इश्यू प्राइस पर बाजार से 2150 रुपये जुटाये थे. स्टॉक एक्सचेंज पर इरेडा के शेयर की 50 रुपये पर लिस्टिंग हुई थी लेकिन इस बाद से स्टॉक में जोरदार तेजी जारी रही. इरेडा के शेयर ने आईपीओ में निवेश करने वाले अपने निवेशकों को 8 गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है और 2024 का ये सबसे बड़ा मल्टीबैगर स्टॉक बना है. अब एक बार फिर से फंड जुटाने की खबर सामने आने के बाद स्टॉक में निवेशकों की ओर से जोरदार खरीदारी देखी जा रही है.    

29 अगस्त को फंड जुटाने पर बोर्ड बैठक

बुधवार को बाजार के बंद होने के बाद इरेडा ने रेगुलेटरी फाइलिंग में स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि 29 अगस्त 2024 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई गई है. बोर्ड बैठक में 4500 करोड़ रुपये जुटाने पर चर्चा की जाएगी और इस प्रस्ताव पर बोर्ड की मंजूरी भी ली जाएगी. कंपनी ने बताया कि ये इक्विटी शेयर जारी कर 4500 करोड़ रुपये का फंड एक या उससे ज्याद चरणों में जुटाया जाएगा. ये फंड एफपीओ (FPO), क्यूआईपी (QIP), राइट्स इश्यू, प्रीफ्रेंशियल इश्यू या दूसरे मंजूरी किए गए मोड या कॉम्बिनेशन जो उचित होगा कानूनी और सरकारी मंजूरी के बाद जुटाया जाएगा. 

ये भी पढ़ें 

Income Tax: विदेश यात्रा से पहले किन लोगों को लेना होगा इनकम टैक्स विभाग से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट? CBDT ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Credit Card Spendings: कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
कितना क्रेडिट कार्ड बिल आपकी जेब के लिए है सेफ? कर्ज के जाल में फंसने से बचाएगा ये नियम
Stock Market: Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Youtube देखकर स्टॉक मार्केट में लगाते हैं पैसा? साउथ कोरिया में जो हुआ, उससे सबक लें आप
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
Cryptocurrency: RBI और SEBI मिलकर रेगुलेट करेंगे क्रिप्टो? सरकार का आया बयान, क्या कहा?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?
39 हफ्तों तक वेतन, फ्री हेल्थ इंश्योरेंस... छंटनी वाले कर्मचारियों को क्या-क्या देगी माइक्रोसॉफ्ट?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget