एक्सप्लोरर

IREDA: 5 महीने में 435 पर्सेंट चढ़ा शेयर, अब नवरत्नों की सूची में शामिल हुआ नाम

Navratna PSUs: इस सरकारी कंपनी का आईपीओ पिछले साल नवंबर में आया था. कंपनी ने शेयर बाजार में अपने निवेशकों को शानदार कमाई कराई है...

कुछ ही महीने पहले शेयर बाजार में लिस्ट हुई सरकारी कंपनी इरेडा को अब नवरत्न का दर्जा मिल गया है. इंडियन रीन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) ने शुक्रवार को इसके बारे में बताया. उसने कहा कि उसे डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के द्वारा नवरत्न का दर्जा मिला है.

ये काम करती है सरकारी एनबीएफसी

इरेडा एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है, जो नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तहत आती है. यह कंपनी अक्षय ऊर्जा के सेक्टर में प्रोजेक्ट लगाने के लिए वित्तपोषण मुहैया कराती है. इरेडा पहले से ही शेयर बाजार में काफी चर्चा बटोर रही है. हालिया महीनों में इसने अपने निवेशकों को जबरदस्त तरीके से मालामाल किया है.

आईपीओ के बाद ऐसा रहा प्रदर्शन

शुक्रवार को इरेडा का शेयर 170.95 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का आईपीओ पिछले साल नवंबर में ही लॉन्च हुआ था. आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 30से 32 रुपये प्रति शेयर रखा गया था. इस हिसाब से देखें तो आईपीओ से अब तक इरेडा के शेयर में 434 फीसदी की तेजी दिख रही है. इसका शेयर आईपीओ के बाद शानदार करीब 90 फीसदी के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था. सिर्फ इस साल इरेडा का शेयर अब तक 63 फीसदी से ज्यादा की तेजी में है.

किन्हें मिलता है नवरत्न का दर्जा?

किसी भी सरकारी कंपनी को नवरत्न का दर्जा पाने के लिए पहले मिनी रत्न कैटेगरी में शामिल होना पड़ता है. हालिया महीनों में कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन में भी काफी सुधार आया है. मार्च तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 32 फीसदी की तेजी आई थी और आंकड़ा 337 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था. वहीं कंपनी का एयूएम 26.8 फीसदी बढ़कर 56,698 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.

नवरत्न कंपनियों को मिलने वाली सुविधाएं

भारत सरकार की ओर से प्रीमियम सरकारी कंपनियों को नवरत्न का दर्जा दिया जाता है. यह दर्जा पाने के बाद कंपनी को कारोबार में कई सुविधाएं मिलती हैं. नवरत्न कंपनी को 1 हजार करोड़ रुपये तक के निवेश के लिए सेंट्रल अथॉरिटी से मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ती है. ये कंपनियां अपनी नेटवर्थ का 30 फीसदी हर साल एलोकेट कर सकती हैं. साथ ही उन्हें जॉइंट वेंचर बनाने, विदेशी यूनिट स्थापित करने और पार्टनरशिप आदि की सहूलियत मिलती है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
LPG के बढ़े दाम, 252 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर, अब बांग्लादेश-पाकिस्तान में कितना पहुंचा रेट?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
रॉकेट की स्पीड से भाग रहा है सोना, 1.51 लाख के पार, जानें चांदी का क्या है हाल?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
कॉरपोरेट FD में बंपर रिटर्न, कौन-कौनसी कंपनियां दे रहीं 8.95% तक का ब्याज?
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान
'दिल्ली में अब कोई बाजार बंद नहीं होगा, चाहे कुछ भी हो', व्यापारियों का बड़ा ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget