एक्सप्लोरर

IREDA IPO: पैसा कमाने का मौका! आज खुल रहा 2150 करोड़ का सरकारी कंपनी का आईपीओ, जानें प्राइस बैंड से लेकर GMP का हाल

IREDA IPO: सरकारी उपक्रम इरेडा का आईपीओ 21 नवंबर, 2023 को खुल रहा है. इस आईपीओ के जरिए कुल 2150.21 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है.

IREDA IPO: अगर आप पब्लिक इश्यू में पैसे लगाना पसंद करते हैं तो यह खबर आपके काम की है. रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़ी सरकारी एनबीएफसी कंपनी आईआरईडीए (Indian Renewable Energy Development Agency) का आईपीओ मंगलवार यानी 21 नवंबर, 2023 को खुल रहा है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी किल 2150.21 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है. अगर आप भी इस आईपीओ में पैसे लगाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको इसके डिटेल्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं. जानते हैं कि कंपनी ने इसका प्राइस बैंड, लॉट साइज आदि कितना तय किया है.

आईपीओ के जरूरी डिटेल्स जानें-

21 नवंबर, 2023 को खुल रहे इरेदा के आईपीओ के जरिए कंपनी 67.19 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करने वाली है. इसमें से 40.32 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं. वहीं कुल 26.88 इक्विटी शेयरों को ऑफर फॉर सेल के जरिए भारत सरकार बेच रही है. इस आईपीओ का कंपनी ने 30 से 32 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से प्राइस बैंड तय किया है. इस आईपीओ को निवेशक 23 नवंबर तक सब्सक्राइब कर पाएंगे.

कंपनी ने कितना तय किया लॉट साइज?

chittorgarh.com पर दी गई जानकारी के मुताबिक इरेडा ने रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 1 लॉट साइज में निवेश को अनिवार्य किया है. वहीं एक लॉट में कुल 460 शेयर हैं. वहीं अधिकतम आप 13 लॉट साइज खरीद सकते हैं. ऐसे में खुदरा निवेशक इस आईपीओ में कम से कम 14,720 और अधिकतम 191,360 रुपये निवेश कर सकते हैं. कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 29 नवंबर को होगा. वहीं असफल निवेशकों को 30 नवंबर से उनका रिफंड मिलने लगेगा. डीमैट खाते में शेयर्स 1 दिसंबर को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे. वहीं कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 5 दिसंबर, 2023 BSE और NSE पर होगी.

एंकर निवेशकों से कंपनी ने जुटाई इतनी रकम

इस आईपीओ में कंपनी ने 50 फीसदी हिस्सा संस्थागत निवेशकों, 15 फीसदी हिस्सा गैर संस्थागत निवेशकों और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व किया है. सोमवार यानी 20 नवंबर को कंपनी का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए खुल गया था. इस आईपीओ के जरिए कंपनी ने कुल 643.26 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए हैं. कंपनी ने 20,10,19,726 इक्विटी शेयरों को 32 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से दस एंकर निवेशकों को अलॉट किए हैं. इन एंकर निवेशक में Gam Star Emerging Equity, White Oak Midcap Fund, SBI Banking & Financial Services Fund, HDFC Mutual Fund, ICICI Prudential Midcap Fund आदि निवेशक शामिल है.

क्या है कंपनी के शेयरों की जीएमपी?

कंपनी की आर्थिक हालात की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी की कमाई 47 फीसदी तक बढ़कर 2320 करोड़ रुपये हो गई है. वहीं कंपनी का प्रॉफिट इस दौरान 41 फीसदी तक बढ़कर 578 करोड़ रुपये हो गया है. इससे पहले केंद्र सरकार ने मार्च 2023 में आईआरईडीए को आईपीओ के जरिए पैसे जुटाने का मंजूरी दे दी थी. इस आईपीओ के जीएमपी की बात करें तो यह फिलहाल 7 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से है.  

ये भी पढ़ें-

Rupee All Time Low: फिर ऑल टाइम लो पर आया रुपया, जानें क्यों लगातार गिर रहा है भारतीय करेंसी का भाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget