एक्सप्लोरर

IREDA IPO: इरेडा ने तय किया आईपीओ का प्राइस बैंड, 30 - 32 रुपये प्रति शेयर इश्यू प्राइस पर कंपनी जुटाएगी 2150 करोड़ रुपये

IREDA IPO Price Band: एंकर निवेशक 20 नवंबर को आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं. आईआरईडीए ने 10 रुपये के फेस वैल्यू पर अपर बैंड के हिसाब से 22 रुपये प्रीमियम तय किया है.

IREDA IPO Update: रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र से जुड़ी सरकारी एनबीएफसी कंपनी आईआरईडीए (Indian Renewable Energy Development Agency) ने 21 नवंबर, 2023 से खुल रहे आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है. कंपनी ने 30 - 32 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स किया है. इस प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी आईपीओ के जरिए बाजार से 2150.21 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है.  

सार्वजनिक क्षेत्र की रिन्यूएबल एनर्जी से जुड़ी फाइनेंस कंपनी आईआरईडीए (IREDA) का आईपीओ अगले हफ्ते मंगलवार 21 नवंबर 2023 को खुलेगा और निवेशक 23 नवंबर तक आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. एंकर निवेशक 20 नवंबर को आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं. आईआरईडीए ने 10 रुपये के फेस वैल्यू पर अपर बैंड के हिसाब से 22 रुपये प्रीमियम तय किया है. 30 - 32 रुपये प्रति शेयर आईपीओ का प्राइस बैंड है.

आईपीओ में 460 शेयर का एक लॉट साइज रखा गया है और निवेशक 460 शेयर्स के लॉट साइज के मल्टीपल्स में आईपीओ में आवेदन कर सकते हैं. आईआरईडीए के आईपीओ में संस्थागत निवेशकों के लिए 50 फीसदी, गैर संस्थागत निवेशकों के लिए 15 फीसदी और रिटेल निवेशकों के लिए कुल 35 फीसदी शेयर्स रिजर्व रखे गए हैं. आईआरईडीए के आईपीओ में कर्मचारियों के लिए शेयर्स रिजर्व रहेंगे. 

आईआरईडीए 40.3 करोड़ शेयर्स फ्रेश इश्यू वाले जारी कर रही है जबकि 26.8 करोड़ शेयर्स ऑफर फॉर सेल के तहत जारी किया जा रहा है. ऑफर फॉर सेल के तहत सरकार कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है. आईपीओ के जरिए जुटाये जाने वाले रकम से कंपनी कैपिटल बेस बढ़ाने के लिए भविष्य में पूंजी जरुरतों को पूरा करने पर खर्च करेगी. 

कंपनी के वित्तीय नतीजों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2023-24 में अप्रैल से सितंबर के बीच कंपनी का रेवेन्यू 47 फीसदी बढ़कर 2320 करोड़ रुपये रहा है. जबकि मुनाफा में 41 फीसदी का इजाफा हुआ और ये 578 करोड़ रुपये रहा है. मार्च 2023 में  कैबिनेट ने इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए) को आईपीओ के जरिए स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टिंग की मंजूरी दी थी.  एलआईसी के मई 2022 में आईपीओ के बाद ये आईआरईडीए पहली कंपनी है जिसका सरकार आईपीओ लेकर आ रही है. 

ये भी पढ़ें 

Food Inflation: खुदरा महंगाई दर में गिरावट, पर दालों की कीमतों में उछाल के चलते खाद्य महंगाई से राहत नहीं!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
बिजली को लेकर बड़ा बदलाव, 8.3 लाख ग्राहकों को मिलेगा सप्लायर चुनने का विकल्प
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
अशनीर ग्रोवर ने दिखाया 100 करोड़ का घर, DLF Camellias में क्या-क्या है?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
8वें वेतन आयोग की मुंबई में मीटिंग, लेवल 1 की सैलरी 18000 से 69000 होगी?
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर
सस्ता फ्लाइट टिकट चाहिए? सरकार मदद करेगी, लेकिन एक शर्त पर

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget