एक्सप्लोरर

IRCTC Stock Split: IRCTC ने स्टॉक स्प्लिट की घोषणा की, शेयर की कीमत नई ऊंचाई पर पहुंची

IRCTC  की तरफ से यह प्रस्ताव रेल मंत्रालय, शेयरहोल्डर्स और अन्य अप्रूवल के लिए भेजा गया है.

IRCTC Stock Split: इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के बोर्ड ने गुरुवार स्टॉक स्पिलट की घोषणा कर दी. बोर्ड ने 10 रुपये के अंकित मूल्य पर 1 शेयर को 2 रुपये के अंकित मूल्य पर 5 इक्विटी शेयरों में विभाजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

आमतौर पर जब किसी कंपनी के शेयर बहुत महंगे हो जाते हैं, तब छोटे निवेशक उन शेयरों में निवेश नहीं कर पाते हैं. इसलिए कंपनी छोटे निवेशकों को अपने शेयरों की ओर आकर्षित करने के लिए स्टॉक स्प्लिट यानी शेयर विभाजन का सहारा लेती है.  IRCTC  की तरफ से यह प्रस्ताव रेल मंत्रालय, शेयरहोल्डर्स और अन्य अप्रूवल के लिए भेजा गया है. 

इस घोषणा के बाद ही IRCTC के शेयर आज बीएसई पर 5% से अधिक बढ़कर 2,727 रुपये के नए उच्च स्तर पर पहुंच गए. आईआरसीटीसी ने कहा कि स्टॉक विभाजन से पूंजी बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाने,  शेयर होल्डर बेस को बढ़ाने और छोटे निवेशकों के लिए शेयरों को अफोर्डेबल बनाने में मदद मिलेगी.

IRCTC को तीन महीने में प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद 
IRCTC को उम्मीद है कि रेल मंत्रालय, भारत सरकार से मंजूरी मिलने की तारीख से तीन महीने के भीतर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी. अधिकृत शेयर पूंजी 250 करोड़ रुपये पर समान रहेगी, जबकि विभाजन के बाद शेयरों की संख्या 25,00,00,000 से बढ़कर 125,00,00,000 (प्रत्येक ₹2-प्रत्येक का अंकित मूल्य) हो जाएगी.

IRCTC ने अक्टूबर 2019 में पूंजी बाजार में कदम रखा था और इसका IPO खुदरा निवेशकों के बीच एक बहुत हिट था. मल्टी-बैगर स्टॉक का इश्यू प्राइस 320 रुपये प्रति शेयर था और इसने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया. इस रेलवे कंपनी में सरकार की 67.40 फीसदी हिस्सेदारी है.

IRCTC भारतीय रेलवे द्वारा अधिकृत एकमात्र इकाई है जो भारत में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खानपान सेवाएं, ऑनलाइन रेलवे टिकट और पैकेज्ड पेयजल उपलब्ध करती है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहाँ कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें:

Multibagger Stock Tips: इस सरकारी बैंक के स्टॉक खरीदेंगे तो हो जाएंगे मालामाल, शेयर के दाम में आ सकता है 20% का उछाल

Multibagger Stock Tips: इस स्टॉक ने निवेशकों को दिया शानदार रिटर्न, एक साल में 1 लाख को बना दिया 3 लाख

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पंजाब के ट्रक ड्राइवर ने दुबई में जीती 1.3 करोड़ की लॉटरी, दोस्तों को बांटेगा पैसा
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
पानी पर MRP से 2 रुपया ज्यादा लेना पड़ा महंगा, रेस्टोरेंट पर 1 लाख का जुर्माना
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
दिल्ली में हर साल कितने करोड़ की बिजली चोरी होती है? चौंका देंगे रिपोर्ट के आंकड़े
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया
ऑनलाइन घोटालों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, 67% लोगों को वापस नहीं मिलता एक भी रुपया

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget