एक्सप्लोरर

IPO Update: पैसे हाथ में लेकर हो जाएं तैयार, अगले 2 महीने में आने वाले हैं दनादन आईपीओ

Upcoming IPOs: मोदी सरकार की लगातार तीसरी बार वापसी से शेयर बाजार का माहौल गुलजार है. अभी घरेलू बाजार रिकॉर्ड हाई लेवल के पास कारोबार कर रहा है...

लोकसभा चुनाव 2024 के समाप्त होने के बाद शेयर बाजार में गहमागहमी बढ़ने लगी है. खास कर आईपीओ बाजार में सरगर्मियां बढ़ने से निवेशकों के पास पैसे कमाने के ताबड़तोड़ मौके खुलने जा रहे हैं. अगले 2 महीने में बाजार में लगभग 30 हजार करोड़ रुपये के आईपीओ लॉन्च होने वाले हैं.

दो महीने बहुत व्यस्त रहेगा बाजार

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगले 2 महीने में लगभग दो दर्जन कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने वाली हैं. जो कंपनियां अगले 2 महीने में आईपीओ लाने की योजना पर काम कर रही हैं, उनकी योजना इश्यूज के जरिए बाजार के निवेशकों से 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाने की है. दनादन आईपीओ खुलने से जहां बाजार में गतिविधियां तेज रहने वाली हैं, उसके साथ ही निवेशकों को कमाई करने के खूब मौके भी मिलने वाले हैं.

इन कंपनियों के प्रस्ताव मंजूर

रिपोर्ट के अनुसार, अगले एक से दो महीने के दौरान जो कंपनियां आईपीओ लॉन्च करने जा रही हैं, उनमें एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर, एमक्योर फार्मास्यूटिकल्स, एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स, आशीर्वाद माइक्रोफाइनेंस, स्टेनली लाइफस्टाइल, वारी एनर्जीज, प्रीमियर एनर्जीज, शिवा फार्माकेम, बंसल वायर इंडस्ट्रीज, वन मोबिक्विक सिस्टम्स और सीजे डार्कल लॉजिस्टिक्स आदि के नाम शामिल हैं.

740 करोड़ रुपये के इश्यू से शुरुआत

चुनाव बीतने के बाद आईपीओ बाजार में इक्सिगो के इश्यू के साथ शुरुआत हो चुकी है. ऑनलाइन ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का आईपीओ इस सप्ताह के पहले दिन सोमवार को खुल चुका है. आज इक्सिगो के आईपीओ में बोली लगाने का अंतिम मौका है. इस आईपीओ को बाजार में निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसे सोमवार को खुलने के कुछ ही घंटों के भीतर पूरी तरह से सब्सक्राइब कर लिया गया था. इक्सिगो इस आईपीओ से 740 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है.

कतार में खड़ी हैं इतनी कंपनियां

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बाजार नियामक सेबी से 18 कंपनियों के आईपीओ के प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है. उनके अलावा बाजार नियामक के पास लगभग 37 कंपनियों के ड्राफ्ट फाइल किए जा चुके हैं. इन सभी आईपीओ का साइज मिलाकर 50 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाता है. इन 37 कंपनियों में से कइयों के ड्राफ्ट जल्द मंजूर हो सकते हैं. इससे अगले एक से दो महीने में बाजार में आने वाले सभी संभावित आईपीओ का सम्मिलित आकार 30 हजार करोड़ रुपये के पार निकल सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एआई ने की एप्पल की मदद, एनविडिया छूटी पीछे, दुनिया में नंबर-1 बनने से अब एक कदम दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Bank Holiday: आज 18 जुलाई को बैंक बंद हैं या खुले? जानें तीसरे शनिवार को क्यों है बैंक की छुट्टी
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
Spicejet: यात्रियों को कैसे ठग रहा स्पाइसजेट? डार्क पैटर्न्स के इस्तेमाल पर CCPA ने ठोका जुर्माना
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?
10 और 20 रुपए के नोट छापने में अभी कितना आता है खर्च? प्लास्टिक नोट सरकार को कितने महंगे पड़ेंगे?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार
लीक-प्रधान गद्दी से चिपके, विरोधियों को जबरन हटाया? सोनम वांगचुक मामले पर बोले कन्हैया कुमार
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget